Author: Editor

जावरा। जावरा की माटी में सेवा कार्यों को अंजाम देने की एवं प्रकल्प को पूरा करने की व्यक्तियों में एक विशेष लगन होती हैं। वरिष्ठ महासंघ मानव सेवा के क्षेत्र में और विशेष कर जीव दया के क्षेत्र में जो श्रेष्ठ कार्य कर रहे हैं इसके लिए सभी को साधुवाद। उक्त विचार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉक्टर एस. धाकड़ ने श्री आर्यरक्षित जैन तीर्थ धाम (उवसगहंर पार्श्वनाथ)पर आयोजित मैत्री मिलन समारोह में व्यक्त किये। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि समाजसेवी पारस डोषी ने संस्था की गतिविधियों व जीव दया के क्षेत्र में किए जा रहे सेवा कार्यों…

Read More

– मामला भूतेड़ा से ज़ोयो तिराहे तक प्रस्तावित ओव्हरब्रिज का जावरा। भुतेड़ा से जोयो होटल तक बनने वाले ब्रिज के विरोधस्वरूप आंदोलन कर रही जन संघर्ष समिति के सदस्यों ने मंगलवार को एसडीएम त्रिलोचन गौड़ को पत्र सौंपकर आमरण अनशन की अनुमति चाही है। विगत 22 दिन से महू नीमच रोड़ स्थित जोयो तिराहे के समीप धरने पर बैठे जनसंघर्ष समिति के सदस्य व प्रभावित लोग रोजगार बचाने हेतु गुहार लगाते देखे जा सकते हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को दोपहर में समिति सदस्य चौपाटी स्थित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने एसडीएम को पत्र देते हुए मांग की…

Read More

ईश्वर के नाम अलग अलग हैं, लेकिन ईश्वर तो एक हैं : शंकराचार्य ज्ञानानंद जी महाराज – गीता भवन पर जारी सात दिवसीय श्रीमद भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव जावरा। भारत देश के साथ ही पुरा राष्ट्र भिन्न भिन्न भूगोल पर बसा हैं, लेकिन पृथ्वी तो पुरी एक ही हैं, सप्त सिंधुओं के नाम तो रख लिए लेकिन पानी तो सबमें एक ही हैं, इसी प्रकार ईश्वर के नाम अलग अलग हैं, लेकिन ईश्वर तो एक ही हैं। यह बात श्री गीता भवन ट्रस्ट जावरा द्वारा श्री गीता जयंती महामहोत्सव के उपलक्ष्य में सात दिवसीय श्रीमद भागवत ज्ञान गंगा कथा का…

Read More

– एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार और सीएमओ ने की कार्रवाई जावरा। प्रतिबंध के बावजूद भी धडल्ले से बिक रही चायना डोर के खिलाफ मंगलवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्रवाई को अंजाम दिया, शहर के प्रमुख बाजार में पंतग विक्रेताओं की दुकानों पर दोपहर में तहसीलदार और सीएमओ ने अमले के साथ पहुंचकर सर्चिंग की, सर्चिंग के दौरान अधिकारियों ाके प्रतिबंध के बावजूद भी बाजार में चायना डोर दुकानों पर मिली, जिस पर प्रशासन ने डोर को जब्त करते हुए दुकानदारों के पंचनामे बनाए और चायना डोर नहीं बेचने के निर्देश दिए। जावरा मंदसौर रोड़ स्थित चुरुवाला दालमिल के सामने…

Read More

– भारत विकास परिषद ने आयोजित किया आनंद उत्सव जावरा। अध्यात्म संस्कृति और राष्ट्रवाद का बीज गुरु द्वारा रोपा जाता हैं, भारत विकास परिषद जैसी संस्थाएं अपने कार्यों द्वारा उस मैं जल अर्पण का कार्य करती हंै। उसके फल जीवन का संतोष है इसे ही हम आनंद कहते हैं। उक्त उपदेश 1008 जगतगुरु शंकराचार्य ज्ञानानंदजी महाराज ने भारत विकास परिषद के आनंद उत्सव में दिये। अध्यक्ष डॉ राजेंद्र त्रिवेदी ने गुरु वंदन करते हुए कहा आनंद उत्सव के कार्यक्रम से नगर मैं आध्यात्मिक यात्रा का प्रारंभ हो रहा हैं, यह गौरव की बात है गुरुदेव की वाणी से जो अध्यात्म…

Read More

जावरा। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच द्वारा केबिनेट मंत्री दर्जा केश शिल्पी बोर्ड अध्यक्ष नन्दकिशोर वर्मा का बस स्टैंड पर पुष्पवर्षा कर पुष्पमालाओं से भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर मंच के प्रदेश सह संयोजक सैय्यद अमजद अली, हाजी इल्यास भाटी, वीरेंद्रसिंह चौहान,एजाज शेख, नोशाद कुरैशी, हुसैन मेव, अरशद अली, सिराज मेव, जहीर भाई, अशोक प्रजापत, प्रकाश मेहता आदि उपस्थित रहे। लोग मौजूद थे।

Read More

– संस्था के दिवंगत सदस्यों को दी श्रृद्धांजलि जावरा। पेंशनर्स समाज शाखा जावरा का 39 वां वार्षिक जिला सम्मेलन गीता भवन जावरा पर आयोजित किया गया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि सेवानिवृत नेत्र विशेषज्ञ डॉ प्रकाश उपाध्याय एवं अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ एस.के.वरुण तथा अध्यक्षता सुरेंद्र कुमार छाजेड़, उपाध्यक्ष जिला पेंशनर्स समाज रतलाम के आथित्य में संपन्न हुआ। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा मां सरस्वती का पूजन किया गया, सरस्वती वंदना संस्था की वरिष्ठ सदस्या शकुंतला बैरागी द्वारा प्रस्तुत की गई। जावरा शाखा अध्यक्ष देवीशरण शर्मा द्वारा अतिथि परिचय एवं स्वागत भाषण तथा पुष्प माला एवं शाल श्रीफल से स्वागत किया गया एवं…

Read More

– कहा-फ्लाई ओवर बनने से हजारों करोड़ का नुकसान जावरा। उज्जैन से जावरा के मध्य प्रस्तावित फोरलेन निर्माण के चलते भुतेड़ा से जोयो होटल तक का रोजगार उजडऩे से बचाने हेतु जनसंघर्ष समिति लगातार प्रयासरत है। इस मामले में समिति ने क्षेत्र के सांसद सुधीर गुप्ता ने ज्ञापन भेजकर मार्गदर्शन देने का आग्रह किया है। साथ ही उनसे समर्थन देने का आव्हान किया हैं। सांसद गुप्ता के प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी को सौंपे ज्ञापन में जनसंघर्ष समिति ने उल्लेख किया है कि एमपीआरडीसी द्वारा उज्जैन-जावरा फोरलेन पेव्हड शोल्डर ग्रीन फील्ड एक्सेस कंट्रोल हाइवे बनाया जाना प्रस्तावित है। इसके अंतर्गत भुतेड़ा स्थित…

Read More

– राहगीरों ने ड्राईवर को निकाला बाहर जावरा। महू-नीमच फोरलेन पर जावरा ब्रिज के यहां गिट्टी से भरा एक डम्पर आगे चल रहे गेहूं से लदे ट्रक से जा टकराया। इस घटना में डम्पर चालक के पैर में चोंट पहुंची। थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने मामले की जांच प्रारम्भ कर दी हैं। जानकारी के अनुसार सोमवार को अपरान्ह लगभग सवा तीन बजे रतलाम की ओर से डम्पर क्रमांक एमपी 43 एच 0951 गिट्टी भरकर ढोढर जा रहा था। इस दौरान महू नीमच मार्ग पर भीमाखेड़ी ब्रिज चढ़ऩे से पहले ही अपने आगे चल रहे ट्रक क्रमांक एमपी 09 केसी 5897…

Read More

– गीता भवन पर सात दिवसीय श्रीमद भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव का हुआ शुभारंभ – स्वामी ज्ञानानन्द जी तीर्थ के श्रीमुख से बहेगी धर्म की गंगा जावरा। धर्म के क्षैत्र में सत्कर्म चाहिए और कर्म के क्षैत्र में भी धर्म अनिवार्य हैं। धर्म के बगैर इंसान का कोई ओचित्य नहीं हैं, धर्म से ही मनुष्य हैं, यह समाज हैं। वृक्षों की जड़ दृष्टि में नहीं आती हैं, लेकिन उसका मूल फल में दिखाई देता हैं, फुल में दिखाई देती हैं, वृक्षों की जड़ सिंची जाती हैं, मेरा कहने से बंधन होता हैं, मनुष्य को सदैव अपने दायित्व और कर्तव्य याद…

Read More