– अरनीयापीथा से काम से लोटते समय अचानक से डोर आ गई सामने
– प्रतिबंध के बावजूद बिक रही चायना डोर
जावरा। चायना डोर पर प्रतिबंध के बावजूद में शहर में कई स्थानों पर चायना डोर का विक्रय हो रहा हैं, चायना डोर से अब तक कई हादसे हो चुके हैं, जिनमें कई लोग घायल हो गए हैं, ऐसी की एक घटना रविवार की शाम को घटित हुई जिसमें लेबड़ नयागांव फोरलेन पर जावरा से मंदसौर की और बने चुरुवाला ओव्हरब्रिज पर मोटर साईकल पर सवार एक युवक अचानक सामने आई चायना डोर से कट गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद रतलाम रैफर किया गया।
रविवार की शाम लोकेश पिता कनीराम और बंकट पिता राधाकिशन परमार दोनो निवासी लुहारी अपनी मोटर साईकल से अरनीयापीथा मंडी से काम से अपने घर लोट रहे थे, मोटर साईकल बंकट चला रहा था। इसी बीच शाम करीब पौने 6 बजे वे फोरलेन स्थित चुरुवाला दालमिल पर पहुंचे और चौपाटी की ओर उतरते समय अचानक से पंतक का मांझा (चायना डोर) सामने आ गया। जिससे बंकट के गाल, आंख और ऊंगली बुरी तरह से कट गई, डोर के लगते ही बाईक असंतुलित होकर गिर पड़ी। साथी लोकेश ने बताया कि घायल बंकट को जावरा के सरकारी अस्पताल ले गए, लेकिन अधिक खुन बहने और कटने से उसे रतलाम रैफर कर दिया गया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

