– स्वामी ज्ञानानन्द जी तीर्थ के श्रीमुख से बहेगी धर्म की गंगा
जावरा। श्रीगीता भवन ट्रस्ट जावरा द्वारा श्री गीता जयंती महामहोत्सव के उपलक्ष्य में सात दिवसीय श्रीमद भागवत ज्ञान गंगा कथा का आयोजन श्री गीता भवन परिसर में 6 जनवरी सोमवार से आयोजित किया जा रहा हैं। महोत्सव 12 जनवरी रविवार तक चलेगा। महामहोत्सव में जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी ज्ञानानन्दजी तीर्थ ज्योतिर्मठ अवान्तर भानपुरा पीठ के मुखारविन्द से ज्ञान गंगा बहेगी। ट्रस्ट द्वारा जारी जानकारी के अनुसार कथा स्थल पर प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से सांय 5 बजे तक स्वामी जी के श्रीमुख से धर्म की गंगा बहेगी। इस दौरान समूचा वातावरण धर्ममय हो जाएगा।
85 सालों से निर्बाध रुप से जारी हैं आयोजन –
श्री गीता भवन ट्रस्ट द्वारा लगातार 85 वर्ष से यह आयोजन निर्बाध रूप से किया जा रहा है। इसी तारतम्य में सालों की परंपरा को बरकरार रखते हुए इस बार भी समिति महोत्सव का आयोजन कर रही है। समिति के अध्यक्ष डॉ.राजेन्द्र पाण्डेय, सचिव अशोक सेठिया, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र गर्ग, गीता जयंती महोत्सव संयोजक आईपी त्रिवेदी (एडवोकेट), सह-संयोजक कैलाश नारायण विजयवर्गीय, आयोजन समिति सदस्य हरिनारायण अरोड़ा, प्रदीपसिंह सोलंकी, डॉ. शैलेन्द्र पाण्डेय, मोहन पटेल, राजेन्द्र श्रोत्रिय, गायत्रीप्रसाद मंडलोई आदि ने क्षेत्र की धर्मप्रेमी जनता से अधिक से अधिक की संख्या में यहां पहुंचकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।
स्वामी ज्ञाना नन्दजी का संक्षिप्त परिचय –
मूलत: घाटमपुर जिला कानपुर (उप्र) में जन्मे जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी ज्ञाना नन्दजी तीर्थ 1994 में हैदराबाद में चातुर्मास के बाद अलकबीर कत्लखाने को बंद कराने के अभियान से जु?े रहे। सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के दौरान आप पर कईं बार असामाजिक तत्वों ने जानलेवा हमले किए। बावजूद इसके आप अपने कर्त्तव्य से नहीं डिगे। सनातन धर्म के प्रभार के दायित्व को निभाने के चलते आपको विषम परिस्थितियों का सामना करना प?ा। आपके साहस, धैर्य व धर्म ओजस्विता अनुसरण करने योग्य है। आपकी कार्य कुशलता से प्रसन्न होकर तत्कालीन जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी दिव्या नन्दजी तीर्थ द्वारा आप भानपुरा पीठ के युवाचार्य मनोनीत किए गए।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

