• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच, नाकोड़ा ट्रेडर्स से मैगी नूडल्स का सैंपल लिया

October 9, 2026

रतलाम में रिश्वत के 3 मामलों में कलेक्टर की कार्रवाई, जावरा, नामली व ताल के तीन पटवारी निलंबित

October 9, 2026

जावरा में 11 पेटी अवैध शराब जब्त: अल्टो कार सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 1.98 लाख रुपये का माल बरामद

October 8, 2026
Facebook Twitter Instagram
Saturday, October 10
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»विश्व हिंदू परिषद से ही हिंदू सुरक्षित : मुकेश मोलवा
जावरा

विश्व हिंदू परिषद से ही हिंदू सुरक्षित : मुकेश मोलवा

EditorBy EditorJanuary 5, 2025No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– जावरा शहर में विहिप व बजरंग दल ने निकाली शौर्य यात्रा
– शौर्य यात्रा का नगर मे जगह जगह हुआ स्वागत
जावरा। गाय हमारी माता है। इसकी रक्षा नहीं कर पाएंगे तो देश का उद्धार नहीं होगा। गाय है तो राष्ट्र है और राष्ट्र है तो हम हैं। गौ माता को बचाने का संकल्प लेते हुए गौशाला नहीं उपाय, हर हिन्दू के घर में हो गाय के मुख्य ध्येय को अपनाना होगा। हम सब को मिलकर सनातन धर्म का कार्य निष्ठापूर्वक करना है।
यह बात विश्व हिंदू परिषद ओर बजरंग दल द्वारा आयोजित शौर्य यात्रा को संबोधित करते हुए हिन्दू वक्ताओं ने रविवार को कही। स्थानीय कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित सभा में उपस्थित विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए मुख्य वक्ता मुकेश मौलवा एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज कश्यप शेरपुर ने कहा कि शौर्य यात्रा का उद्देश्य सेवा, सुरक्षा और संस्कार है। हमें सनातन धर्म को पुन: उदित करने हेतु कार्य करना है। अगली पीढ़ी को सनातनी बनाना है। उन्होंने कहा कि हिन्दू संगठनों ने ही सत्ता को हिंदु हित में निर्णय लेने का सामर्थ्य दिया है। जेहादियों के सपने में भी बजरंग दल का कार्यकर्ता आता है। इस दौरान वक्ताओं ने पुल बाजार स्थित श्री शंकर मंदिर प्रांगण में पूर्व में घटित मामले का उल्लेख करते हुए कहा कि गौ माता की रक्षा के लिए ओर अधिक कड़े नियम बनाए जाने की आवश्यकता है।

हिंदुओं को मस्तक पर तिलक अवश्य लगाना चाहिए –
कार्यकर्ताओं से उन्होंने आव्हान किया कि हिन्दू को मस्तिष्क पर तिलक लगाना चाहिए। उसकी भुजाओं पर जनेऊ होना चाहिए। वक्ताओं ने यह भी कहा कि हिन्दू कभी नहीं हारा तीर ओर तलवारों से, वह हारा है गद्दारों से। अब हिन्दू को हिन्दू से जोडऩे का समय आ गया है। इस अवसर पर देश का बल बजरंग दल, हर समस्या का हल बजरंग दल, अयोध्या तो झांकी है काशी मथुरा और भोजशाला बाकी है, के नारे भी सुनाई दिए। राम दरबार के चित्र पर माल्यापर्ण के साथ हुआ शुभारंभ –
कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों ने भारत माता और श्री राम दरबार के चित्र पर माल्यार्पण किया। इससे पहले ओम अंकित भगवा ध्वज फहराया गया। सभी बजरंगियों ने ध्वज को प्रणाम किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, वन्दे मातरम के नारे लगाए। तत्पश्चात विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने केसरिया दुपट्टे पहना कर अतिथियों का स्वागत किया।
इन मार्गो से निकली शौर्य यात्रा –
दोपहर में मंडी परिसर से शौर्य यात्रा प्रारंभ होकर गीता भवन, गोवर्धननाथ मंदिर चौराहा, शुक्रवारिया, पिपली बाजार, जवाहरपेठ, चूड़ी बाजार, बजाज खाना, घंटाघर, कमानी गेट, नीमचौक, लक्ष्मीबाई रोड, स्टेशन रोड, रेलवे फाटक चौराहा, थाना रोड, गौशाला रोड, रतलामी गेट, नीम चौक, आजाद चौक, सोमवारिया, रावण दरवाजा होते हुए पुन: मंडी प्रांगण पहुंचकर समाप्त हुई। शौर्य यात्रा का नगर में जगह जगह पुष्पवर्षा कर हिंदू समाज ने जोरदार स्वागत किया। इनकी रही उपस्थिति –
कार्यक्रम में रतलाम विभाग संगठन मंत्री अर्जुन गहलोत, अध्यक्ष श्रीपाल दसेड़ा, जिला मंत्री तूफान सिंह यादव, जिला संयोजक आशीष, प्रखण्ड अध्यक्ष पूर्णेन्दु जोशी, प्रखण्ड मंत्री हेमंत, प्रखण्ड संयोजक आदित्य एवं विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के जिला प्रखंड खंड एवं ग्राम समिति के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन गोल्डी सागर सोलंकी ने किया। आभार प्रखंड मंत्री हेमंत गवली ने माना।
भाजपा ने घंटाघर चौराहे पर किया स्वागत –
विश्व हिन्दू परिषद व बजरंगदल द्वारा रविवार को निकाली गई शोर्य यात्रा का भारतीय जनता पार्टी जावरा नगर मंडल द्वारा स्थानीय घंटाघर चौराहे पर आतिशबाजी व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेश सोनी, नगर अध्यक्ष राजेश शर्मा, प्रांजल पाण्डेय, अभय कोठारी, वीरेन्द्रसिंह चौहान, संदीप रांका, सत्यनारायण पांचाल, मनीष ऊटवाल, अनिल मोदी, राजेश धाकड़, मोतीलाल यदुवंशी, कन्हैयालाल शर्मा, प्रतीक रावल, गौरव सोनी, रवि गुल्या, छोटी यादव, अनिल त्रिवेदी, नरेन्द्र राव, अंकित धाकड़, चंद्रप्रकाश सोलंकी, पिंटू सोलंकी आदि उपस्थित रहे। जानकारी अनिल धारीवाल ने प्रदान की।

Post Views: 284
vedio
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच, नाकोड़ा ट्रेडर्स से मैगी नूडल्स का सैंपल लिया

October 9, 2026

जावरा में 11 पेटी अवैध शराब जब्त: अल्टो कार सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 1.98 लाख रुपये का माल बरामद

October 8, 2026

534 लोगों के दांतों की जांच, 12 बच्चों में फ्लोरोसिस की समस्या मिली

October 7, 2026
Don't Miss
जावरा

जावरा में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच, नाकोड़ा ट्रेडर्स से मैगी नूडल्स का सैंपल लिया

By EditorOctober 9, 2026

– खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने खिड़की दरवाजा स्थित फर्म का किया निरीक्षण – भोपाल की…

रतलाम में रिश्वत के 3 मामलों में कलेक्टर की कार्रवाई, जावरा, नामली व ताल के तीन पटवारी निलंबित

October 9, 2026

जावरा में 11 पेटी अवैध शराब जब्त: अल्टो कार सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 1.98 लाख रुपये का माल बरामद

October 8, 2026

रतलाम कलेक्टर की कार्रवाई : अवैध बायोडीजल का 3.70 लाख का माल राजसात, सरपंच-सचिव के खिलाफ जमानती वारंट, एक साल का जिला बदर

October 7, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच, नाकोड़ा ट्रेडर्स से मैगी नूडल्स का सैंपल लिया

October 9, 2026

रतलाम में रिश्वत के 3 मामलों में कलेक्टर की कार्रवाई, जावरा, नामली व ताल के तीन पटवारी निलंबित

October 9, 2026

जावरा में 11 पेटी अवैध शराब जब्त: अल्टो कार सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 1.98 लाख रुपये का माल बरामद

October 8, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.