Author: Editor

जावरा। शराब का सेवन कर वाहन चलाने के आरोप में ट्रैफिक पुलिस द्वारा पकड़े गए दो वाहन चालकों पर न्यायालय ने दण्ड स्वरूप हजारों रुपए का जुर्माना किया है। जानकारी के अनुसार यातायात पुलिस जावरा की प्रभारी सोनु वाजपेयी द्वारा एसपी अमित कुमार के मार्गदर्शन व सीएसपी दुर्गेश आर्मो के निर्देशन में नगर में वाहनों की जांच की गई। इस दौरान ट्रक क्रमांक एमपी 09 एचजी 0689 को रोककर जांच की गई तो उसका चालक धर्मेंद्रसिंह पिता होकम सिंह निवासी आगर मालवा शराब के नशे में पाया गया। जिसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए ट्रैफिक पुलिस ने न्यायालय में चालान पेश…

Read More

– समिति सदस्यों के आंदोलन, सांसद गुप्ता का समर्थन और विधायक डॉ पाण्डेय के प्रयास लाए रंग – समिति ने महाकांल को लगाई थी अर्जी, तीन महिने तक जन संघर्ष समिति ने किया था आंदोलन जावरा। सिहस्थ 2028 के मद्देनजर उज्जैन को देश के बड़े छोटे शहर से जोडऩे के लिए कई फोरलेन व एक्सप्रेस वे प्रस्तावित हैं, जिसमें एक फोरलेन उज्जैन से जावरा तक ग्रीन फील्ड एक्सेस कंट्रोल वे भी प्रस्तावित किया था, जिसमें भूतेड़ा एक्सप्रेस वे से जावरा के होटल ज़ोयो तिराहे तक एमपीआरडीसी ने करीब 7 फ्लाय ओव्हर प्रस्तावित किए थे। जिसके विरोध में जन संघर्ष समिति…

Read More

– नामांतरण में आ रही समस्याओं का समाधान होने पर संघ पदाधिकारी पहुंचे विधायक निवास पर जावरा। वर्ष 1956-57 के रिकॉर्ड से नामांतरण में आ रही समस्या का समाधान होने पर प्रॉपर्टी व्यवसायी संघ ने विधायक डॉ राजेंद्र पांडे का स्वागत कर धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर विधायक ने संघ/सदस्यों को विश्वास दिलाया कि प्रापर्टी व्यवसाय में कोई भी समस्या ना आए उन सभी के काम आसानी से हो जाए ऐसा मेरा प्रयास रहेगा, साथ ही उन्होंने जावरा में अविकसित कॉलोनी के लिए अब तक किए गए कार्यो का उल्लेख करते हुएअविकसित कालोनियों की समस्या की ओर भी ध्यान…

Read More

जावरा। जैन समाज को अल्पसंख्यक दर्जा प्राप्त होने के पश्चात समाज को मिली सुविधाओं की जानकारी के प्रचार प्रसार एवं योजनाओं के क्रियान्वयन व नवीन योजनाओं के सम्मिलित करवाने में अखिल भारतीय जैन अल्पसंख्यक महासंघ ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की हैं। मध्य प्रदेश में इस प्रचार प्रसार को और अधिक बढऩे के उद्देश्य से तथा योजनाओं के क्रियान्वयन व संगठन का विस्तार हर गांव हर शहर तक हो इस भावना को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित गांधी (कोल्हापुर), महामंत्री संदीप भंडारी (पुणे), संयुक्त मंत्री सौरभ भंडारी (रतलाम) की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष उमेश जैन (उन्हेल) ने जावरा…

Read More

– सुबह गौशाला पर गायों को खिलाया हरा चारा – मुस्लिम राष्ट्र मंच ने अन्नक्षैत्र पर कराया असहायोंं को भोजन – सांसद सुधीर गुप्ता ने भी दी बधाई जावरा। समाजसेवी तथा श्री खरतरगच्छ श्रीसंघ अध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी का जन्मदिन सोमवार को उनके समर्थकों द्वारा सेवा पर्व के रुप में मनाया। रात को सांसद सुधीर गुप्ता ने चौधरी को जन्मदिन की बधाई दी, तो सुबह खाचरौद नाका स्थित जीवदया सोसायटी गौशाला पर गायों को हरा चारा तथा फ्रुट खिलाकर गौ सेवा की।मुस्लिम राष्ट्र मंच ने कराया भोजन – सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी के जन्मदिन के अवसर पर मुस्लिम…

Read More

– कोर्ट परिसर स्थित प्रतिमा पर किया माल्यापर्ण, जन्मोत्सव समिति ने निकाली रैली – भाजपा और कांग्रेस ने भी प्रतिमा पर किया माल्यापर्ण जावरा। संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की 134 वी जयंती बड़े हर्ष और उल्लास साथ मनाई गई। यह आयोजन न केवल बाबा साहब के जीवन और योगदान को स्मरण करने का अवसर था। बल्कि उनके द्वारा दिए गए सामाजिक न्याय, समानता, बंधुत्व के आदर्शों को जनमानस पहुंचने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मौजूद सैकड़ो बाबा साहब के अनुयायियों ने संविधान की रक्षा और बाबा साहब के विचारों आत्मसात करने की शपथ शपथ ली गईडॉ भीमराव अंबेडकर जन्मोत्सव…

Read More

– भव्य सुन्दरकाण्ड का सामुहिक पाठ कर जावरा पब्लिक स्कूल ने मनाया हनुमान जन्मोत्सव जावरा। रतलाम नाका स्थित जावरा पब्लिक स्कूल के विद्यालय परिसर में हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य सुन्दकाण्ड व हनुमान चालिसा का सामुहिक पाठ का आयोजन किया गया। शनिवार को आयोजन में समस्त शिक्षकगणों के साथ विद्यार्थी भक्तिरस में सम्मिलित हुए। विद्यालय में स्थित श्रीहनुमान जी की प्रतिमा पर परंपरागत रूप से पूजा-अर्चना कर आरती की गई। संस्था के डायरेक्टर कमल मूणत व प्रिंसिपल पियूष मूणत ने कहा आज हर कोई बजरंगबली का गुणगान कर रहा है, उनकी पूजा कर रहा है और उनके जीवन को आत्मसात कर…

Read More

जावरा। शहर के चर्चित हुंडी दलाल के मार्फत हुंडी पेटे निवेशकों से पोने तीन करोड़ रुपए लेकर नहीं लोटाने के मामले में अब और भी रोचक मोड़ आ रहे हैं। शनिवार को गिर$फतार हुंंडी दलाल महेन्द्र चंडालिया का एक दिन का रिमांड पुरा होने पर उन्है न्यायालय में पेश किया गया। इधर न्यायालय में चंडालिया की जमानत याचिका लगाई गई। लेकिन न्यायालय ने बीयूडीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध होने के चलते जमानत याचिका को निरस्त करते हुए चंडालिया को जेल भेज दिया। इधर भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री भेरुलाल पाटीदार की तलाश में पुलिस जुटी हैं। यदि शीघ्र ही…

Read More

– भाजपा नेता भेरुलाल पाटीदार और हुंडी दलाल महेन्द्र चंडालिया पर प्रदर्शन के बाद बीयूडीएस एक्ट के तहत हुआ प्रकरण दर्ज जावरा। रतलाम जिले के गद्दावर भाजपा नेता, मुख्यमंत्री के करीबी  नेता भेरुलाल पाटीदार के निवास के बाहर निवेशकों के प्रदर्शन के बाद देर रात शहर पुलिस ने हुंडी दलाल महेन्द्र चंडालिया सहित पाटीदार पर प्रकरण दर्ज कर लिया हैं। मामले में हुंडी दलाल को गिरफ्तार भी कर लिया गया हैं, जबकि भाजपा नेता फरार हैं। पुलिस सुबह 7 बजे उनके निवास पहुंची तो वे घर पर नहीं मिले। दुसरी और गुरुवार की शाम को घर के बाहर प्रदर्शन के…

Read More

श्री अकेला हनुमान मंदिर पर भजन संध्या 12 को, महाआरती के बाद होगा भंडार जावरा। शुगर मिल प्रांगण स्थित श्री अकेला हनुमान मंदिर पर हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में 12 अप्रैल को भजन संध्या व महाआरती का आयोजन किया जा रहा है। महाआरती के पश्चात आयोजित विशाल भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसादी ग्रहण करेंगे। इस दिन मंदिर को विभिन्न प्रकार के फूलों व पुष्प मालाओं से सजाया जाएगा। साथ ही बालाजी महाराज की प्रतिमा का भी आकर्षक श्रृंगार किया जाएगा। अंजनी के लाल के जन्मोत्सव के अवसर पर यहां आयोजित भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायक राहुल परिहार…

Read More