– नामांतरण में आ रही समस्याओं का समाधान होने पर संघ पदाधिकारी पहुंचे विधायक निवास पर
जावरा। वर्ष 1956-57 के रिकॉर्ड से नामांतरण में आ रही समस्या का समाधान होने पर प्रॉपर्टी व्यवसायी संघ ने विधायक डॉ राजेंद्र पांडे का स्वागत कर धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर विधायक ने संघ/सदस्यों को विश्वास दिलाया कि प्रापर्टी व्यवसाय में कोई भी समस्या ना आए उन सभी के काम आसानी से हो जाए ऐसा मेरा प्रयास रहेगा, साथ ही उन्होंने जावरा में अविकसित कॉलोनी के लिए अब तक किए गए कार्यो का उल्लेख करते हुएअविकसित कालोनियों की समस्या की ओर भी ध्यान आकर्षित किया और उनकी समस्याओं को दूर करने के लिए उन्होंने जिला प्रॉपर्टी व्यवसाय संघ से आह्वान किया कि आपकी संस्था इस समस्या को हल करवाने की पहल कर इसमे आने वाले कारणो को जमीनी स्तर से इकठ्ठा कर उनका कैसे निराकरण हो सके, इस बारे में अपना सुझाव देवे ताकि आगे उन मुद्दों को आधार बनाकर शासन स्तर पर उनका निराकरण किया जा सके। यदि ऐसा कर पाए तो यह मध्य प्रदेश में अविकसित कॉलोनी के निराकरण के लिए एक-रोल मॉडल का काम करेगी।
विधायक ने विधानसभा में उठाया था मामला –
प्रॉपर्टी व्यवसाय संघ के जिला अध्यक्ष राकेश पीपाड़ा, जावरा अध्यक्ष राकेश कोचट्टा ने बताया की पूर्व में सन 1956/ 57 के बाद रिकार्ड उपलब्ध नहीं होने से नामांतरण के प्रकरणों में लगातार समस्या आ रही थी इस संबंध में प्रॉपर्टी व्यवसायी संघ द्वारा धरना देकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया था। उसके बाद विधायक डॉ पाण्डेय को भी इस मामले में अवगत कराया था। जिस पर विधायक ने विधानसभा में अपनी ओर से प्रश्न लगाकर मुख्यमंत्री का इस और ध्यान आकर्षित किया और समस्या को खत्म करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
सम्मान के दौरान ये रहे उपस्थित –
संघ पदाधिकारियों द्वारा विधायक डॉ पाण्डेय का सम्मान संघ द्वारा किया गया जिसमें रतलाम जिला प्रॉपर्टी व्यवसायी संघ के पवन मोदी, यश जैन, अनिल चोपड़ा, ओम नागर, रोशनलाल खंडेलवाल, महेंद्र गंगावाल, आशीष पाटीदार, महेश त्रिपाठी, अनिल कटारिया, विशाल अग्रवाल, सचिन कोठारी विजय नाहर, मुबारीक शाह, राजकुमार मारवाड़ी, शरद डूंगरवाल, तरुण खारीवाल, विशाल चत्तर, श्याम सोनी, कांति दलाल, बंटी टुकडिय़ा, संजय मोदी, अजय चौरसिया, जगदीश भट्ट, लवेश सोनी, शफीक मेव, रजनीश परमार, प्रतीक ओरा, कुलदीप यादव सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे। संचालन सुदेश खारीवाल ने किया। आभार हेमंत श्रीमाल ने माना।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

