जावरा। शराब का सेवन कर वाहन चलाने के आरोप में ट्रैफिक पुलिस द्वारा पकड़े गए दो वाहन चालकों पर न्यायालय ने दण्ड स्वरूप हजारों रुपए का जुर्माना किया है।
जानकारी के अनुसार यातायात पुलिस जावरा की प्रभारी सोनु वाजपेयी द्वारा एसपी अमित कुमार के मार्गदर्शन व सीएसपी दुर्गेश आर्मो के निर्देशन में नगर में वाहनों की जांच की गई। इस दौरान ट्रक क्रमांक एमपी 09 एचजी 0689 को रोककर जांच की गई तो उसका चालक धर्मेंद्रसिंह पिता होकम सिंह निवासी आगर मालवा शराब के नशे में पाया गया। जिसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए ट्रैफिक पुलिस ने न्यायालय में चालान पेश किया। जहां कोर्ट ने उक्त ट्रक चालक धर्मेंद्र सिंह पर 47 हजार 500 रुपए का जुर्माना किया। इसी प्रकार वाहन चेकिंग में समीप के गांव अरनिया गुर्जर निवासी मोटरसाइकिल सवार धर्मेंद्र पिता रतनलाल को भी शराब पीकर वाहन चलाते पाया जाने पर उसका भी चालान न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने मोटरसाइकिल चालक पर 12 हजार रुपए का जुर्माना ठोका। ट्रैफिक इंचार्ज सोनु वाजपेयी ने बताया कि वाहनों की जांच का अभियान निरन्तर जारी रहेगा। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की है कि गाड़ी के समस्त कागजात साथ रखें। वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग नहीं करें। दुपहिया वाहन चालक हेलमेट लगाकर वाहन चलाएं। कार चालक वाहन चलाते वक्त सीट बेल्ट अवश्य लगाएं। शराब पीकर वाहन नहीं चलाएं और यातायात के नियमों का पालन करें।



Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

