Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
– रहवासियों के साथ हिन्दु संगठनों ने सौंपा स्टेशन मास्टर को ज्ञापन जावरा। शहर के रेलवे प्लेटफार्म नं. 2 पर लंबे समय से स्थापित श्री सिद्धश्वर महादेव मंदिर को रेलवे ठेकेदारों व इंजिनियरों ने बगेर किसी को बताए शिवलिंग व प्रतिष्ठित प्रतिमाओं को बगेर किसी विधि विधान के हटाते हुए रेलवे कॉलोनी में एक पेड़ के नीचे रख दिया था। जिस पर रहवासियों व हिन्दु संगठनों ने पुन: उक्त शिवलिंग और प्रतिमाओं को लाकर पुन: प्लेटफार्म नं. 2 पर पूर्व में बने मंदिर के स्थान पर विराजित कर दिया और इसी स्थान पर पुन: मंदिर निर्माण करने की मांग करने…
– जैन समाज पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले दोनो भाजपा नेताओं को बर्खास्त करने की मांग जावरा। अखिल भारतीय श्री जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक युवक महासंघ प्रदेश अध्यक्ष अनिल दसेडा महामंत्री, मंगल नाहर शाजापुर, हार्दिक मेहता रतलाम ने एक संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में बताया की पिछले दिनों घटित तीन अमानवीय अव्यवहारिक घटनाओं से जैन समाज आक्रोशित हैं। सिंगोली के पास कछला गांव में रात्रि विश्राम के दौरान तीन साधुओं के साथ मारपीट कर असामाजिक तत्वों द्वारा गंभीर रूप से घायल कर दिया। हाई कोर्ट की रोक के बाद विले पार्ले पूर्व स्थित 30 साल पुराना श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर शराब…
12 साल के बच्चे ने चलाया टैक्टर, बैलेंस बिगड़ा, नहीं हुआ कंट्रोल तो पलटा, हो गई मौके पर ही मौत
– पिता खेत पर खड़ा करके गए थे, बेटे ने चालु कर चला दिया जावरा। रिंगनोद थाना क्षैत्र में शनिवार को सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। गांव गोठड़ा के एक 12 साल के बच्चे ने ट्रेक्टर को चलाया, लेकिन ट्रेक्टर कंट्रोल नहीं कर पाया और ट्रेक्टर एक बिजली पोल से टकराकर पलटी खा गया। जिससे बच्चा उसके नीचे दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पिता खेत पर ट्रेक्टर खड़ा कर काम से गए थे, चाबी बाक्स में थी, जिसे बच्चें ने निकालकर ट्रेक्टर चालु कर लिया। जानकारी के अनुसार मृतक का नाम बलराम पिता गोविंदसिंह…
– लक्षण दिखाई देने पर तत्काल पहुंचे अस्पताल जावरा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी रतलाम डॉ संध्या बेलसरे के मार्गदर्शन में सीबीएमओ तथा सिविल हॉस्पिटल जावरा प्रभारी डा दीपक पालडिय़ा के निर्देशन में समस्त अधिकारीयो एवं कर्मचारियों को लू से बचाव के सम्बन्ध में दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। अत्यधिक गर्मी में लू तापघात जानलेवा साबित हो सकती हैं, लू से बचाव के लिए सफेद हल्के रंग के सूती कपड़ों का उपयोग करें और भोजन कर तथा पानी पीकर ही घर से निकले, गर्दन एवं सिर के हिस्से को ढक्कर रखे, रंगीन चश्मे एवं छतरी का उपयोग करें, पानी…
– राष्ट्रपति के नाम नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन जावरा। पश्चिम बंगाल में वक्फ बिल के विरोध में किए गए प्रदर्शन के दौरान हिन्दुओं पर किए गए हिसंक प्रदर्शन से नाराज विश्व हिन्दु परिषद बजरंग दल के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय पर बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की मांग को लेकर एक ज्ञापन नायब तहसीलदार वैभव जैन को सौंपा। ज्ञापन में बताया कि 11 अप्रैल 2025 को वक्फ कानून के विरोध के नाम पर किया गया हिंसक प्रदर्शन कानून बनाने वाली सरकार के विरोध में नहीं अपितु हिंदुओं पर हिंसक आक्रमण के रूप में था। जबकि हिंदू…
गांधी परिवार की छवि धुमिल करने ईडी का दुरुपयोग कर रही भाजपा सरकार, कांग्रेस ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
– ब्लाक कांग्रेस कमेटी जावरा-पिपलौदा ने नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन – सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर दर्ज किए झुठे प्रकरण निरस्त की रखी मांग जावरा। अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष व सांसद सोनिया गांधी लोकसभा में प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी व रॉबर्ट वाड्रा पर ईडी द्वारा दर्ज किए गए झुठे प्रकरण को निरस्त करने की मांग को लेकर शुक्रवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जावरा व पिपलौदा द्वारा राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन एसडीएम कार्यालय पर नायब तहसीलदार वैभव जैन को दिया। ज्ञापन में बताया कि गांधी परिवार एक प्रतिष्ठित परिवार है और इस परिवार ने देश…
– अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा में हुआ मनोनयन जावरा। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा मध्यप्रदेश की जावरा तहसील के जावरा नगर अध्यक्ष (युवा) के पद पर अजयसिंह कछावा ठिकाना रिंगनोद हालमुकाम जावरा को मनोनीत किया हैं। मनोनयन महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रामकुमारसिंह सिकरवार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भेरुसिंह चौहान, राष्ट्रीय मंत्री डॉ हमीरसिंह राठौर की सहमति से जावरा तहसील अध्यक्ष शैलेन्द्रसिंह चौहान की अनुशंसा पर महासभा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष यशपालसिंह सिसौदिया ने किया हैं। कछावा के मनोनयन पर महासभा प्रदेश मंत्री प्रदीपसिंह झाला, महिला तहसील अध्यक्ष अन्नपूर्णा पंवार, क्षत्रिय महासभा जावरा सचिव जितेन्द्रसिंह राठौर, विक्रमसिंह सोलंकी, नेपालसिंह डोडिया, माखनसिंह अयाना, बहादुरसिंह सोगनरा,…
प्यासे कंठों की प्यास बुझाने बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष मेहरा की स्मृति में न्यायालय परिसर में लगाया जल मंदिर
जावरा। अभिभाषक संघ जावरा के पूर्व अध्यक्ष स्व. स्नेह मेहरा की स्मृति में न्यायालय परिसर जावरा में जल मंदिर का शुभारंभ किया गया। मेहरा परिवार के वरिष्ठ अभिभाषक प्रकाश मेहरा, पिंकेश मेहरा व गर्वित मेहरा द्वारा लगातार दूसरे वर्ष न्यायालय परिसर जावरा में अभिभाषक संघ जावरा के पूर्व अध्यक्ष की स्मृति में जल मंदिर की व्यवस्था की गई। पिंकेश मेहरा ने बताया कि विगत वर्ष से मेहरा परिवार ने न्यायालय परिसर जावरा में आने वाले पक्षकारो व नागरिकों के लिए गर्मियों के मौसम में जल मंदिर आरओ वॉटर का चलाया जा रहा हैं। जिससे हजारों नागरिक लाभान्वित हो रहे हैं।…
– रतलाम जिले के ग्राम पंचायत इटावा खुर्द के सरपंच के घर पहुंच लोकायुक्त ने की कार्रवाई रतलाम। प्रधानमंत्री आवास स्वीकृति की दूसरी किस्त अपनी मां के खाते में डलवाने के नाम पर रतलाम जिले की ग्राम पंचायत इटावा खुर्द के सरपंच घनश्याम कुमावत ने आवेदन विनोद डाबी निवासी ग्राम बिंजाखेड़ी तहसील व जिला रतलाम से 20 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की, जिस पर गुरुवार को उज्जैन लोकायुक्त दल ने सरपंच के घर पहुंचकर कर सरपंच को रंगे हाथों ट्रेप किया हैं। लोकायुक्त डीएसपी दिनेश पटेल ने बताया कि आवेदक विनोद ने 15 अप्रैल 25 को पुलिस अधीक्षक…
– श्रीसंघ अध्यक्ष चत्तर बोले – भीषण गर्मी में जल सेवा सबसे बड़ा परोपकार – जेएसजी जावरा मैत्री ने धारीवाल परिवार के सौजन्य से किया आरओ वाटर शीतल जल मंदिर का शुभारंभ जावरा। सामाजिक क्षेत्र में सहभागिता करनें वाला व्यक्ति अपनें कर्तव्य के प्रति सजगता पूर्वक कार्य करतें हुए प्राणी मात्र की सेवा के लिए कृत संकल्पित रहता है, हमें सदा ही कुछ ना कुछ परोपकारी कार्य करते रहना चहिये इस भीषण गर्मी में जहाँ प्राणी मात्र को शीतल जल की आवश्यकता होती हैँ ऐसे में जैन सोश्यल ग्रुप जावरा मैत्री द्वारा धारीवाल परिवार के सौजन्य से आरो वाटर मैत्री…
