Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
– महावीर के अनुयायियों को एक साथ देख सुखद अनुभूति साध्वी जी – पंच दिवसीय आयोजन में सहभागिता करने वालों का किया बहुमान जावरा। त्रिशला नंदन वीर की, जय बोले महावीर की नारों के साथ सकल जैन समाज द्वारा भगवान महावीर के पंच दिवसीय जन्मकल्याण महोत्सव के तहत गुरुवार को सुबह शहर में चल समारोह निकाला। पीपली बाजार स्थित जैन मंदिर से चल समारोह प्रारंभ हुआ। चल समारोह की अनुवानी सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय, नपा उपाध्यक्ष सुशील कोचट्टा, नितिराजसिह, डा.एच.एस.राठौर, श्रीसंघ अध्यक्ष इंदरमल टुकडिय़ा, पंकज कांठेड़ , प्रदीप चौधरी, अजीत चत्तर, प्रकाश चोरडिय़ा, अनिल पोखरना, अशोक कोठारी,…
भाजपा नेता ने हुंडी पर पैसा लेकर नहीं लोटाया, पीडि़तो ने घर के बाहर किया प्रदर्शन, की जमकर नारेबाजी
– चोपाटी चौराहे पर लगे होर्डिग पर लगे फोटो पर चलाई लकड़ी – नर्सिंग होम से पाटीदार के निवास तक हाथों में तख्तियां लेकर निकाली सांकेतिक रैली जावरा। रतलाम जिले के गद्दावर भाजपा नेता तथा मुख्मंत्री के करीबी माने जाने वाले नेता भेरुलाल पाटीदार पर हुंडी के माध्यम से पैसा लेकर नहीं लौटने का आरोप लगाते हुए पीडि़तों ने उनके घर के बाहर गुरुवार की शाम को जमकर प्रदर्शन किया। नर्सिंग होम से पाटीदार के निवास तक पीडि़तो ने हाथों में तख्तियां लेकर जमकर नारेबाजी की, नारेबाजी में पीडि़तो ने भाजपा नेता पाटीदार को चोर तक बता दिया, पीड़ित प्रदर्शन…
लंबित मांगो को लेकर अतिथि शिक्षक संघ ने सीएम के नाम सौंपा ज्ञाप – प्रदेश स्तरीय आव्हान पर जावरा तहसीलदार को सौंपे ज्ञापन में रखी पांच मुख्य मांगे जावरा। आजाद स्कूल अतिथि शिक्षक संघ मध्यप्रदेश के प्रदेश स्तरीय आव्हान पर बुधवार को स्थानीय इकाई द्वारा प्रदेश के अतिथि शिक्षकों की लंबित माँगो का निराकरण करने की मांग को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नाम एक ज्ञापन जावरा तहसीलदार संदीप इवने को सौंपा। ज्ञापन में प्रदेश के शासकीय विद्यालयों में रिक्त पदों के विरुद्ध कार्य करने वाले अनुभवी अतिथि शिक्षकों का भविष्य सुरक्षित करने हेतु स्थाई नीति बनाई…
– रात में जावरा पहुंचे एसपी के आदेश पर शहर पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण जावरा। आंटिया चौराहे के समीप औद्योगिक क्षैत्र में संचालित पोरवाल आईस फेक्ट्री में बीती रात गैस रिसाव के मामले में लापरवाही बरतने पर एसपी के आदेश पर शहर पुलिस ने फैक्ट्री संचालक पर प्रकरण दर्ज कर लिया गया हैं। उल्लेखनीय है कि मंगलवार की रात करीब 10 बजकर 20 मीनिट पर थाना जावरा शहर क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस कॉलोनी,खारीवाल कॉलोनी व आसपास के रहवासियो को किसी गंध की वजह से आंखों में आंसू आना, उल्टी, व सांस लेने में परेशानी हो रही। इस प्रकार की…
– चार दिवसीय मेला 11 अप्रैल से शुरु होकर 14 अप्रेल को होगा खत्म जावरा। महावीर नगर भीमाखेड़ी में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में चार दिवसीय मेले का आयोजन किया जा रहा हंै। मेले की तैयारियां अंतिम चरण में है। हनुमान जयंती 12 अप्रैल को मनाई जाएगी। लेकिन ग्राम भीमाखेड़ी में मेला इससे एक दिन पहले यानि 11 अप्रैल से प्रारंभ हो जाएगा। जो 14 अप्रैल तक चलेगा। उल्लेखनीय है कि यहां का मेला काफी प्रसिद्ध है और दूर-सुदूर ग्रामीण अँचलों से लोग मेले का आनन्द लेने यहाँ पहुंचते हैं। इसके अलावा जावरा शहर से भी…
– गवली बनाओं प्रतियोगिता का भी हुआ आयोजन – चौथे दिन बुधवार को वाहन रैली के साथ होग वीर गुणगान का आयोजन जावरा। श्री संयुक्त जैन महावीर जयंती उत्सव समिति द्वारा मनाया जा रहा है पांच दिवसीय जन्म कल्याणक महोत्सव के चौथे दिन वाहन रैली के साथ ही वीर गुणगान का आयोजन होगा। दोपहर में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता एवं रंगोली प्रतियोगिता होगी। प्रात: 7 बजे प्रभात फेरी का आयोजन होगा। जो नगर के प्रमुख मार्ग से होते हुए सागर साधना भवन पहुंचकर समाप्त होगी। संस्था के ललित भंडारी एवं शेखर नाहर व प्रचार सचिव अभय जैन, रवि दुग्गड, निश्चल पोखरना…
– खेड़ापति हनुमान मंदिर पर जली चूल, सैंकड़ो भक्तों ने अंगारो पर चल दिखाई आस्था जावरा। चैत्र नवरात्र की नवमी तिथि के दिन इकबाल गंज स्थित श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी चूल का आयोजन किया गया। जिसमें सैंकड़ों की संख्या में श्रृद्धालुओं ने नंगे पैर चलकर अपनी आस्था प्रकट की। सोमवार की शाम को श्रीखेड़ापति हनुमान जी की आरती के बाद चुल प्रारंभ हुई। जिसमें सबसे पहले हाथों में तलवार और खप्पर लेकर भोपाजी निकले, उनके बाद आम जनता धधकती लपटों और अंगारों पर नंगे पैर चल कर अपनी आस्था दिखाई। आयोजन को देखने सैंकड़ो लोग…
बटालियन के जवान की लाश ठिकाने लगाने आए तीन लोगों को ग्रामीणों ने घेरा, पुलिस ने दर्ज किया हत्या का प्रकरण
– कार में बटालियन के जवान की लाश रखकर आए थे रूपनिया डेम, स्टेयरिंग खराब हुआ तो भागे उल्टे पांव – गांव के चौकीदार ने देखा तो कार को छोड़कर भागे थे आरोपी जावरा। क्षेत्र के रूपनिया डेम में 32 वीं बटालियन के एक जवान की लाश ठिकाने लगाने आए तीन लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार लाश ठिकाने लगाने के लिए जिस कार से आरोपी आए थे। उसका स्टेरिंग फैल हो गया था, स्टेयरिंग ठीक नहीं हुआ तो उन्होंने कार को छोड़कर दौड़ लगा दी। उन्हें दौड़ते देख ग्रामीणों ने रोका।…
मलेनी नदी के तट से 40 डिग्री तापमान में प्रसिद्ध गोठड़ा माताजी की हुई भविष्यवाणी, कई राज्यों के पहुंचे किसान
– तेज बारिश, भूकंप के साथ हादसो में होगी बढ़ोतरी, लाल और काली फसलों के भाव में रहेगी तेजी – सोने के भाव तेज रहेंगे तो चांदी रहेगी मिडीयम – भविष्यवाणी से पहले निकाला वाडिय़ों का चल समारोह जावरा। नगर से दक्षिण दिशा की और करीब 17 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम गोठड़ा में विश्व प्रसिद्ध श्री महिषासुर मर्दनी गोठड़ा वाली माताजी की भविष्यवाणी को सुनने के लिए सोमवार को देश के कोने कोने से हजारो की तादात में श्रृद्धालु मलेनी नदी तट पर जूटे। जहां दोपहर 2 बजकर 15 मिनीट पर माताजी के पंडे ने मलेनी नदी के बीच बने…
– श्री हनुमान चालिसा समिति की शोभायात्रा में प्रभु श्रीराम व हनुमानजी की प्रतिमा रही आकर्षण का केन्द्र जावरा। भारत वर्ष के हर सनातनी के आराध्य प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव रविवार को समुचे देशभर में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। प्रभुश्रीराम की पुजा अर्चना के साथ ही दोपहर 12 बजे शहर के मंदिरों में प्रभु श्रीराम की महाआरती उतारी गई। वहीं विभिन्न धार्मिक आयोजन भी हुए। इसी कड़ी में जावरा शहर में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री हनुमान चालिसा समिति द्वारा श्रीराम नवमी के अवसर पर प्रभु श्री राम की भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी…
