- – भाजपा नेता भेरुलाल पाटीदार और हुंडी दलाल महेन्द्र चंडालिया पर प्रदर्शन के बाद बीयूडीएस एक्ट के तहत हुआ प्रकरण दर्ज
जावरा। रतलाम जिले के गद्दावर भाजपा नेता, मुख्यमंत्री के करीबी नेता भेरुलाल पाटीदार के निवास के बाहर निवेशकों के प्रदर्शन के बाद देर रात शहर पुलिस ने हुंडी दलाल महेन्द्र चंडालिया सहित पाटीदार पर प्रकरण दर्ज कर लिया हैं। मामले में हुंडी दलाल को गिरफ्तार भी कर लिया गया हैं, जबकि भाजपा नेता फरार हैं। पुलिस सुबह 7 बजे उनके निवास पहुंची तो वे घर पर नहीं मिले। दुसरी और गुरुवार की शाम को घर के बाहर प्रदर्शन के बाद पाटीदार अपने परिवार सहित औद्योगिक क्षैत्र पुलिस थाना पहुंचे और 5 नामजद व अन्य के खिलाफ आवेदन दिया। आवेदन में बताया कि कुछ लोग हाथ में तलवार और भाले लेकर घर पर आए थे, जिससे उनके परिवार में भय को माहोल हैं। थाना प्रभारी वीडी जोशी ने बताया कि आवेदन को जांच में लिया हैं।
शहर थाना प्रभारी जितेन्द्रसिंह जादौन ने बताया कि पीडि़तों ने शहर थाने पर भेरुलाल पाटीदार व हुंडी दलाल महेन्द्र चंडालिया के खिलाफ आवेदन दिए थे, सभी के बयान लेने के बाद एसपी अमित कुमार के आदेशानुसार भेरुलाल पाटीदार और महेन्द्र चंडालिया पर बीएनएस की धारा 406 तथा बीयूडीएस अधिनियम या अनियमित जमा योजना प्रतिबंध अधिनियम 2019 के तहत प्रकरण दर्ज किया हैं। विधी विशेषज्ञों की माने तो यह अधिनियम भारत में निवेशकों को धोखाधड़ी वाली जमा योजनाओं से बचाने के लिए बनाया गया एक कानून है। जिसके तहत आरोपियों की गिरफ्तारी अनिवार्य हैं, साथ ही आरोपी जब तक रुपए नहीं लोटाते तक जमानत में भी परेशानी आती हैं।
हुंडी दलाल गिरफ्तार, भाजपा नेता फरार –
गुरुवार की रात करीब 11 बजे बाद प्रकरण दर्ज होने के बाद शहर पुलिस ने हुंडी दलाल महेन्द्र चंडालिया को गिरफ्तार कर लिया हैं, वहीं पुलिस जब सुबह करीब 7 बजे भाजपा नेता भेरुलाल पाटीदार के निवास पर पहुंची तो वे घर पर नहीं मिले, पुलिस के मुताबिक वे फरार हैं, उनकी तलाश जारी हैंं।
इस मामले के तहत हुई कार्रवाई –
भाजपा नेता और हुंडी दलाल पर कार्रवाई के लिए पीडि़तो ने गत 4 अपै्रल को पुलिस अधीक्षक अमित कुमार से जावरा शहर थाने पर चर्चा कर न्याय की गुहार लगाई थी, जिस पर एसपी ने सभी से मय प्रमाण के आवेदन देने की बात कही थी। जिसके बाद निवेशकों ने शहर थाने पर करीब 45 आवेदन दिए। निवेशकों ने बताया कि भाजपा नेता भेरुलाल पाटीदार को करीब पौने तीन करोड़ रुपए हुंडी दलाल महेन्द्र चंडालिया के मार्फत व्यापार में लाभ देने के बदले में दिए थे। 2022 तक पाटीदार ने बराबर लाभ दिया, लेकिन उसके बाद उन्होने लाभ देना बंद कर दिया, उनसे कई बार रुपए की मांग की, लेकिन उन्होने रुपए नहीं लोटाए, पूर्व में भी कई बार पुलिस थाने पर शिकायत की गई, लेकिन राजनेतिक रसूख के चलते मामला ठंडे बस्ते में चला गया। रतलाम एसपी अमित कुमार से हुई चर्चा उपरांत अब जाकर मामले में प्रकरण दर्ज होकर कोई कार्रवाई हो पाई हैं।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

