– कोर्ट परिसर स्थित प्रतिमा पर किया माल्यापर्ण, जन्मोत्सव समिति ने निकाली रैली
– भाजपा और कांग्रेस ने भी प्रतिमा पर किया माल्यापर्ण
जावरा। संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की 134 वी जयंती बड़े हर्ष और उल्लास साथ मनाई गई। यह आयोजन न केवल बाबा साहब के जीवन और योगदान को स्मरण करने का अवसर था। बल्कि उनके द्वारा दिए गए सामाजिक न्याय, समानता, बंधुत्व के आदर्शों को जनमानस पहुंचने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मौजूद सैकड़ो बाबा साहब के अनुयायियों ने संविधान की रक्षा और बाबा साहब के विचारों आत्मसात करने की शपथ शपथ ली गई
डॉ भीमराव अंबेडकर जन्मोत्सव समिति के तत्वावधान में सर्वप्रथम गीता भवन से चल समारोह निकाला गया जो पिपली बाजार, नीम चौक, सोमवारिया, घंटाघर होते हुए कोर्ट परिसर स्थित बाबा साहब के स्टैचू पर पहुंचा। जहां समिति सदस्यों एवं बाबा साहब के अनुयाईयों द्वारा प्रतिमा पर मल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात डा.भीमराव अंबेडकर के जीवन दर्शन और संघर्ष पर सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर कालूराम आटोलिया, अंबाराम सिसोदिया, पीरुलाल मालवीय, जगन्नाथ सूर्यवंशी, कैलाशचंद्र कपासिया, शांति परमार, मोहनलाल सोनार्थिया, रमेश ररोतिया, भेरूलाल परमार, डा.विकास बौद्ध, राकेश रारोतीया, जगदीश परिहार, अंबाराम बोस, प्रकाश मतानिया आदि वक्ताओं ने संबोधित किया। इस दौरान बड़ी संख्या मे वरिष्ठ समाजसेवी एवं आयोजन समिति के पदाधिकारी सदस्य उपस्थित रहे।
भाजपा ने भी किया बाबा साहेब को याद –
भाजपा नगर मंडल ने भी बाबा साहेब की जन्म जयंति पर कोर्ट परिसर स्थित डॉ अम्बेडकर उद्यान में मनाई। विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय के आतिथ्य में प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। भारत के संविधान की प्रस्तावना का वाचन भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेश सोनी ने किया। इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, पूर्व अध्यक्ष अभय कोठारी, प्रमोद रावल, अनिल धारीवाल, मनोहर पांचाल, पंकज कांठेड, वीरेंद्रसिंह चौहान, घनश्याम सोलंकी, तेजसिंह कदम, चंद्रप्रकाश सोलंकी, अनिल मोदी, मनीष ऊटवाल, इफ््तेखार पठान, अफाक अहमद, इरफान कुरैशी, मोतीलाल यदुवंशी, सत्यनारायण पांचाल, मुन्ना पेंटर आदि उपस्थित रहे। संचालन राजेश शर्मा ने किया। आभार महामंत्री सोनू यादव ने माना।
ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने किया माल्यापर्ण –
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जावरा शहर ने भी बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती पर कोर्ट परिसर उद्यान स्थित प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया। कांग्रेस जनो ने संविधान निर्माता भारत रत्न को देश का सच्चा सेवक बताया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जावरा के अध्यक्ष सुशील कोचट्टा, प्रदेश कांग्रेस महासचिव मोहम्मद यूसुफ कडपा, पूर्व जनपद अध्यक्ष हिम्मतसिंह श्रीमाल, युवा नेता नीतिराजसिंह, शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष अन्नपूर्णा पवार, शांतिलाल दसेडा, बाबूलाल निंबे, महेंद्र गंगवाल, मोहन सैनी, सुदेश खरीवाल, अनिल सोनी, मनीष बैरागी, कृष्णा अखेडिय़ा, अशोक सिसोदिया, दानिश सिद्दीकी, राजेश दावरे, विनोद औरा, पूनमचंद ररोतिया आदि उपस्थित थे। संचालन राजेंद्र कल्याणे ने किया। आभार कार्यवाहक अध्यक्ष अजीर्जुरहमान पठान ने माना।
जनहित संघ ने भी मनाई अंबेडकर जयंती
जनहित समस्याओं के निराकरण सहायतार्थ नवगठित जनहित संघ जावरा द्वारा भारतीय संविधान निर्माता डॉ बाबा साहेब अम्बेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर संघ अध्यक्ष दिनेश पेमाल और संघ सदस्यों ने कोर्ट परिसर उद्यान स्थित डॉ अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने की शपथ ली। इस दौरान प्रकाश बारवासे, विजय चौहान, तेजपाल डाबी (आजाद समाज समाज पार्टी अध्यक्ष, रतलाम), महेन्द्रसिंह राजपूत, दशरथ डामेचा, कैलाश लुनेरिया आदि कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

००००००००००००००००००
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

