जावरा। जैन समाज को अल्पसंख्यक दर्जा प्राप्त होने के पश्चात समाज को मिली सुविधाओं की जानकारी के प्रचार प्रसार एवं योजनाओं के क्रियान्वयन व नवीन योजनाओं के सम्मिलित करवाने में अखिल भारतीय जैन अल्पसंख्यक महासंघ ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की हैं। मध्य प्रदेश में इस प्रचार प्रसार को और अधिक बढऩे के उद्देश्य से तथा योजनाओं के क्रियान्वयन व संगठन का विस्तार हर गांव हर शहर तक हो इस भावना को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित गांधी (कोल्हापुर), महामंत्री संदीप भंडारी (पुणे), संयुक्त मंत्री सौरभ भंडारी (रतलाम) की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष उमेश जैन (उन्हेल) ने जावरा के यश जैन एडवोकेट को प्रदेश प्रचार मंत्री नियुक्त किया हैं। जैन ने सभी वरिष्ट पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया हैं। मनोनयन पर सभी ईष्ट मित्रों ने हर्ष व्यक्त किया हैं।




