जावरा। शहर के चर्चित हुंडी दलाल के मार्फत हुंडी पेटे निवेशकों से पोने तीन करोड़ रुपए लेकर नहीं लोटाने के मामले में अब और भी रोचक मोड़ आ रहे हैं। शनिवार को गिर$फतार हुंंडी दलाल महेन्द्र चंडालिया का एक दिन का रिमांड पुरा होने पर उन्है न्यायालय में पेश किया गया। इधर न्यायालय में चंडालिया की जमानत याचिका लगाई गई। लेकिन न्यायालय ने बीयूडीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध होने के चलते जमानत याचिका को निरस्त करते हुए चंडालिया को जेल भेज दिया। इधर भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री भेरुलाल पाटीदार की तलाश में पुलिस जुटी हैं। यदि शीघ्र ही भाजपा नेता नहीं मिलते हैं तो पुलिस उनकी संम्पत्ति कुर्क करने की तैयारी कर रही हैं।
शहर थाना प्रभारी जितेन्द्रपालसिंह जादौन ने बताया कि हुंडी दलाल महेन्द्र चंडालिया को रिमाण्ड समाप्त होने के बाद जेल भेज दिया हैं। वहीं भेरुलाल पाटीदार की तलाश में अलग अलग स्थानों पर टीमे भेजी जा रही हैं। लेकिन वे नहीं मिले हैं, थाना प्रभारी ने बताया कि यदि पाटीदार शीघ्र पुलिस को नहीं मिलते हैं या स्वयं आत्म समर्पण नहीं करते हैं तो बीएनएस की धारा 107 के तहत पुलिस निवेशकों की राशि के हिसाब से पाटीदार की सम्पत्ति की कुर्की की कार्रवाई करेगी। दुसरी ओर निवेशक भी पाटीदार की गिरफ्तारी के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं, सभी निवेशक मिलकर पाटीदार पर ईनाम भी घोषित करने वाले हैं।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

