– कांग्रेस नेता ने अपने साथियों के साथ थाने पर पहुंचकर सौंपा आवेदन
जावरा। ऑपरेशन सिंदुर को लीड करने वाली कर्नल सोफिया पर अनर्गल बयान देने के मामले में अब मध्यप्रदेश के केबीनेट मंत्री विजय शाह मुश्किले बढ़ती जा रही हैं। हाईकोर्ट द्वारा मंत्री पर एफआईआर दर्ज करने के आदेश जारी के होने के बाद अब कांग्रेस प्रदेश के हर थाना क्षेत्र पर मंत्री के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाने की बात प्रदेश अध्यक्ष जीतु पटवारी ने कहीं हैं।
इसी कड़ी में बुधवार की देर शाम कांग्रेस नेता विरेन्द्रसिंह सोलंकी अपने साथियों के साथ जावरा शहर पुलिस थाने पर पहुंचे और मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री और रतलाम जिले के प्रभारी मंत्री कुंवर विजय शाह के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने आवेदन सौंपा। शहर थाना प्रभारी जितेन्द्रपालसिंह जादौन को सौंपे आवेदन में सोंलकी ने मंत्री के खिलाफ़ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 152,196,197,299,352,353,356 में प्रकरण दर्ज करने की मांग की हैं। सोलंकी ने बताया कि आपकी जान पर खेलकर देशसेवा में जुटे एक सच्चे भारतीय सैन्य अधिकारी को भी धर्म के चश्मे से देखकर अभद्र भाषा का प्रयोग करना इससे बड़ा राष्ट्र द्रोह कोई नहीं हो सकता। मध्यप्रदेश की बेटी कर्नल सोफिया को आतंवादियों की बहन बेटी बोलना मंत्री की निम्न मानसिकता को दर्शाता हैं। जावरा शहर थाने सोलंकी के साथ पहुंचे पार्षद निज़ाम काज़ी, एडवोकेट दीपाली कुमावत, पार्षद प्रतिनिधि पप्पू चारोंडीया, पार्षद इमरान मंसूरी, पार्षद कान्हा हाड़ा, एडवोकेट सलमान बुखारी, अल्फ़ेज खान, जेद पठान ने भी तत्काल प्रभाव से मंत्री पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की हैं।


Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

