– शासकीय चिकित्सालय पर मनाया राष्ट्रीय डेंगू दिवस, हुई एक दिवसीय कार्यशाला
जावरा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी रतलाम डॉ संध्या बेलसरे के मार्गदर्शन में एवं जिला मलेरिया अधिकारी डॉ प्रमोद प्रजापति के निर्देशन में शुक्रवार को सिविल हास्पीटल जावरा के सभागृह में राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया गया। बैठक में सुपरवाइजर, सीएचओ,एएनएम, आशा सुपरवाइजर उपस्थित रहें।
सीबीएमओ ने कहा कि सामुदायिक साझेदारी से डेंगू की बीमारी दूर हो सकती है लोगो को इसके बारे में जागरुक करने की जरूरत है कि डेंगू से घबराए नहीं समय पर सरकारी अस्पतालों में जांच, उपचार करवाये, इसका व्यापक प्रचार प्रसार करे, मलेरिया इंस्पेक्टर मोहम्मद सलीम मंसूरी ने बताया कि इसके प्रमुख लक्षणों में तेज बुखार, सिरदर्द, जोड़ो में दर्द,नाक मसूड़ों से खून आना, आंख घुमाने पर दर्द होना आदि हैं। इसके बचाव के उपायों में शरीर पर पूरे बाजू के कपड़े पहनना चाहिए, पानी के बर्तन, टंकी को ढक्कर रखे, सप्ताह में एक बार कुलर, बर्तन टंकी, साफ करें, नाली, गमलों में पानी जमा नहीं होने दें, सोते समय मच्छर दानी का उपयोग करें, मच्छर को नष्ट करने के लिए पायरे थर्म का इस्तेमाल करें, बुखार आने पर तुरन्त चिकित्सक को दिखाना चाहिए, बैठक में डा कलीमुल्ला खान, डा विजय चौहान, बीईई बसंतीलाल मईडा, बीपीएम रघुनंदन पाटीदार, हंसराज नीमा, शैलेन्द्र कुमार दवे, अनिल पटेल आदि मौजूद रहे।


Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

