– पटवारी हल्का नं. 24 प्रभु कुमार को 4 हजार की रिश्वत लेते ट्रेप किया
– ताल पटवारी संघ का अध्यक्ष हैं प्रभु कुमार
जावरा। रतलाम जिले की ताल तहसील में पदस्थ पटवारी हल्का नं. 24 प्रभुलाल गरवाल जो कि ताल पटवारी संघ का अध्यक्ष भी हैं, को आवेदक से सीमांकन पंचनामा प्रदान करने के नाम पर रिश्वत लेते उज्जैन लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा।
लोकायुक्त उज्जैन से मिली जानकारी अनुसार गत 5 मई 25 को आवेदक किशन लाल आँजणा निवासी ग्राम कोट कराडिय़ा तहसील ताल जिला रतलाम ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन अनिल विश्वकर्मा को शिकायती आवेदन पत्र देकर शिकायत की थी कि पटवारी द्वारा सीमांकन पंचनामा नहीं दिया जा रहा हैं, पंचनामा देने के लिए पटवारी द्वारा 5 हजार की रिश्वत मांगी जा रही हैं। शिकायत का सत्यापन पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन के द्वारा करवाया गया। शिकायत सत्य पाई गई। जिस पर बुधवार को ताल तहसील के हल्का नं. 24 के पटवारी प्रभु कुमार गरवाल को पुरानी तहसील कार्यालय मैं 4 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों ट्रैप किया गया। ट्रेप पश्चात लोकायुक्त की कार्रवाई जारी रही। ट्रेप दल में राजेश पाठक डीएसपी, हिंना डाबर इंस्पेक्टर, हितेश लालवात, श्याम शर्मा, शिवकुमार शर्मा, संदीप कदम आदि मौजुद रहे।



Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

