– सीबीएसई बोर्ड की 10 वीं एवं 12 वीं का परीक्षा परिणमा रहा सर्वश्रेष्ठ
जावरा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) का कक्षा 10 वीं और 12 वीं का परिणाम घोषित किया गया। जिसमें स्थानीय सेंट पॉल कॉन्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए हर वर्ग में नगर में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्राचार्य देवेंद्र मूणत और मेनेजर भाविक मूणत ने बताया कि विद्यालय का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत कक्षा 10 का 99 प्रतिशत और कक्षा 12 का 89 प्रतिशत रहा। जिसमें अनेक विद्यार्थियों ने विषय वार 90 प्राचार्य देवेंद्र मूणत ने अंक प्राप्त कर विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को प्रमाणित किया।
कक्षा 12 वीं में इन्होने लहराया परचम –
कक्षा 12 विज्ञान संकाय में भूमि जैन 93.4 प्रतिशत, कक्षा 12 वाणिज्य संकाय में विदित जैन 94.2 प्रतिशत, कक्षा 12 कला संकाय में अशमल अंसारी 95 प्रतिशत ने नगर में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा 12 में विद्यालय का परीक्षा परिणाम 89 प्रतिशत रहा। ऋषि चपड़ोद 93.4 प्रतिशत, अवनी जैन 89 प्रतिशत, वीरती संचेती 91 प्रतिशत, प्रणय जैन 89 प्रतिशत और आरती सोलंकी 88 प्रतिशत ने भी अपने संकायों में उत्तम अंक अर्जित किए। 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले 5 विद्यार्थी, 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले 19 विद्यार्थी और 70 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले 31 विद्यार्थी रहे।
कक्षा 10 वीं का परीक्षा परिणाम रहा बेहतर –
इसी प्रकार कक्षा 10 में आदित्य अरोरा ने 97 प्रतिशत अंक अर्जित कर नगर में प्रथम स्थान प्राप्त किया। लक्ष्य सोलंकी 94.2 प्रतिशत, स्पर्श कोठारी और सुनम मंडल 93.4 प्रतिशत, प्रथमेश अरोरा 92.4 प्रतिशत और अंजली राठौर 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय और माता पिता का नाम रौशन किया। कक्षा 10 में 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले 5 विद्यार्थी, 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले 29 विद्यार्थी और 70 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले 63 विद्यार्थी रहे।
अनुशासन, मेहनत और लगन से पाई सफलता –
विद्यालय के प्राचार्य देवेंद्र मूणत ने इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे छात्र/छात्रा ने अनुशासन, मेहनत और निरंतर लगन से यह सफलता प्राप्त की है। विद्यालय को उन पर गर्व है और यह सफलता आने वाले विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणा बनेगी। यह हमारी शिक्षण प्रणाली, शिक्षक शिक्षिकाओं की मेहनत और अभिभावकों के सहयोग का सामूहिक परिणाम है। भविष्य की योजना बताते हुवे विद्यालय में भविष्य में अपने विद्यार्थियों को आईआईटी, मेडिकल, चार्टर्ड अकाउंटेंसी, यूपीएससी, विदेश में अध्ययन आदि के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए अभी से समर्पण के साथ तैयारी कर रहे है।
उज्जवल भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं –
संस्था के मैनेजर भाविक मूणत ने सफलता का सूत्र—अनुशासन और निरंतर अभ्यास को बताते हुए कहा कि विद्यालय छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। हमें गर्व है कि हमारे विद्यार्थियों ने न केवल अकादमिक स्तर पर उत्कृष्टता प्राप्त की है, बल्कि अनुशासन, नैतिकता और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को भी समझा है। हम उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं। हमारा विद्यालय निरंतर कई वर्ष से शहर में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहा है।
विद्यार्थियों ने लिए अनुभव साझा –
अपने अनुभव साझा करते हुए विदित जैन और अशमल अंसारी ने कहा कि हमने अपनी पढ़ाई को एक निर्धारित दिनचर्या में ढाला और निरंतर आत्म-मूल्यांकन किया। कठिन विषयों को समय रहते समझने और संदेहों को दूर करने में हमारे प्राचार्य, मैनेजर, उपप्राचार्य और शिक्षक शिक्षिकाओं ने विशेष सहयोग किया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

