– पीडि़तों को किया गया उपचार
जावरा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी रतलाम डॉ संध्या बेलसरे के मार्गदर्शन में सिविल हॉस्पिटल जावरा में शनिवार को उच्च रक्तचाप दिवस मनाया गया। इस दौरान पूर्व जिला एनसीडी अधिकारी रतलाम डॉ प्रकाश उपाध्याय ने कहा कि अपनी लाइफ स्टाइल में परिवर्तन लाए, स्वस्थ जीवन शैली अपनाए, सेहतमंद भोजन करे, फास्ट फूड से बचे, नियमित व्यायाम करे, तंबाकू, शराब एवं अन्य मादक पदार्थों से दूर रहे। 30 वर्ष से अधिक आयु वाले व्यक्तियों को नियमित रूप से अपने स्वास्थ्य की जांच कराना चाहिए ताकि उच्च रक्तचाप से बचा जा सके। आज उच्च रक्तचाप से दुनिया में 1 अरब 28 करोड़ पीडि़त हैं। भारत जैसे विकासशील देश में यह समस्या तेजी से बढ़ रही हैं। देश का हर 5 वा व्यक्ति इससे जूझ रहा है, आज 30 प्रतिशत वयस्को को उच्च रक्तचाप है।
79 लोगों का किया रक्तचाप परीक्षण –
सीबीएमओ एवं सिविल हॉस्पिटल जावरा प्रभारी डा दीपक पालडिय़ा ने कहा कि शरीर का वजन नियंत्रित करे तथा नमक का सेवन कम करे, तनाव का प्रबंधन करें, रक्तचाप की जांच नियमित रूप से कराना चाहिए, 6 से 8 घंटे की नींद लेना जरूरी हैं। मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र दवे ने बताया कि शनिवार को सिविल हॉस्पिटल जावरा में 79 लोगों का ब्लड प्रेशर चेक किया गया। इसमें से 9 उच्च रक्तचाप के तथा 6 निम्न रक्तचाप के नए मरीज मिले। जिनका उपचार प्रारंभ किया गया। इस दौरान डॉ. दिनेश पाटीदार, बसंतीलाल मईडा, रघुनंदन पाटीदार, डॉ नरेंद्र सालवी, स्वीटी झाला, विजय लालन, अनिल पटेल, ज्ञानेश पाटीदार आदि उपस्थित थे।


Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

