Author: Editor

– करणी सेना परिवार प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की जावरा। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर जावरा में करणी सेना परिवार द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। करणी सेना परिवार प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्रनिर्माता को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर उपस्थित सभी सदस्यों ने राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ ली और देश की एकता, अखंडता तथा समरसता को बनाए रखने का संकल्प लिया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जीवन सिंह शेरपुर ने कहा कि सरदार पटेल की अदम्य…

Read More

– बच्चे उपभोक्ता के रूप में विषय पर आयोजित हुआ सेमिनार जावरा। बच्चे हमारे जीवन का मुख्य आधार हैं, ये आने वाले देश का भविष्य हैं, वर्तमान में व्हाट्सएप, सोशल मीडिया, टीवी, इंटरनेट इन सबने देश के नागरिको को प्रभावित किया है। उक्त विचार म.प्र. ग्रामीण उपभोक्ता कल्याण संघ की प्रदेश अध्यक्ष रश्मि राजेन्द्र पांडेय ने मॉडल स्कूल जावरा में बच्चे उपभोक्ता के रूप में विषय पर आयोजित सेमिनार में अतिथि के रूप में व्यक्त किये। आयोजन में उपभोक्ता संरक्षण पर प्रश्नावली के माध्यम से प्रतियोगिता आयोजित की गई। पांडेय ने कहा कि आज सबसे बडी जरूरत है कि बच्चों…

Read More

-रतलाम पुलिस की बड़ी सफलता — थाना कालुखेड़ा पुलिस ने नाबालिक अपहृता को अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) से सकुशल दस्तयाब किया -“ऑपरेशन मुस्कान” के तहत वर्ष 2025 में अब तक 451 बालक–बालिकाएँ लौटाई परिजनों की गोद में मुस्कान रतलाम। पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) विवेक कुमार लाल तथा सीएसपी (जावरा) युवराजसिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना कालुखेड़ा पुलिस ने “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के तहत उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। टीम ने एक नाबालिक अपहृता को उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ जिले से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा। दिनांक 31 जुलाई 2025 को थाना कालुखेड़ा क्षेत्र के एक व्यक्ति…

Read More

– विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय के निरंतर प्रयास रंग ला रहे रंग जावरा। विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के उद्देश्य से विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय के निरंतर प्रयास रंग ला रहे हैं। जावरा विधानसभा क्षेत्र के तीन स्थानों पर लगभग 56 लाख रुपये की लागत से पुलिया निर्माण की स्वीकृति मिली है, जिससे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। उल्लेखनीय है कि विधायक डॉ. पांडेय ने ग्रामीण क्षेत्रों में लंबे समय से लंबित पुलिया निर्माण कार्यों के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को विशेष निधि से प्रस्ताव भेजे थे। निरंतर प्रयासों के बाद इन प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई…

Read More

जावरा। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जावरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सुजापुर में संभावित दौरे की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक गतिविधियाँ तेज हो गई हैं। बुधवार को रतलाम कलेक्टर मिशा सिंह और पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने जिले के सभी प्रशासनिक अधिकारियो के साथ सुजापुर पहुँचकर हेलिपैड एवं सभा स्थल तथा आयोजन स्थल का निरीक्षण जावरा विधायक डॉ राजेंद्र पाण्डेय के साथ किया। निरिक्षण के दौरान जावरा सहित रतलाम के सभी अधिकारी व् पुलिस के अधिकारी समय से पहले ही सुजापुर पहुचे, लेकिन जावरा की लोक निर्माण विभाग की एसडीओ किरण जमरा करीब 40 मिनिट देरी से पहुची,…

Read More

– 21वीं सदी के ट्रेंडिंग करियर” विषय पर एक प्रेरणादायक कार्यशाला का आयोजन जावरा। जावरा पब्लिक स्कूल में कक्षा 9वीं से 12वीं के विद्यार्थियों के लिए “कैरियर परामर्श सत्र – 21वीं सदी के ट्रेंडिंग करियर” विषय पर एक प्रेरणादायक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को भविष्य की दिशा में सही मार्गदर्शन प्रदान करना और उनके अंदर छिपी संभावनाओं को पहचानने में सहायता करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था डायरेक्टर विनोद मूणत, प्राचार्य पियूष मूणत, एवं किड्जी डायरेक्टर शोभित मूणत द्वारा किया गया। विशेष अतिथि के रूप में पारूल यूनिवर्सिटी बड़ौदा से आए डाॅ. पवन द्विवेदी, मप्र-छत्तीसगढ़ के रिजनल…

Read More

मंदसौर l आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) इकाई उज्जैन ने मंगलवार को मंदसौर डाक विभाग में बड़ी कार्रवाई करते हुए डाक अधीक्षक जगदीश प्रसाद शर्मा और मेल ओवरसियर शिवकुमार मीणा को ₹15,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से पूरे डाक विभाग में हड़कंप मच गया है। EOW की यह कार्रवाई डाक विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ा संदेश मानी जा रही है। जानकारी के अनुसार, आवेदक शुभम खीची (27 वर्ष), निवासी हनुमान नगर रामटेकरी, डाकपाल शाखा डाकघर गोगरपुरा, मंदसौर सिटी एसओ ने पुलिस अधीक्षक EOW उज्जैन समर वर्मा को शिकायत दी थी कि डाक अधीक्षक जगदीश…

Read More

जावरा। श्री मंशापूर्ण हनुमान मंदिर पर प्रतिवर्ष की परंपरा अनुसार इस वर्ष भी अन्नकूट महोत्सव बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। मंदिर परिसर में सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। शाम 7:00 बजे सभी देवी-देवताओं की महाआरती पंडित राहुल जी के सानिध्य में की गई। आरती के बाद रात्रि 8:00 बजे प्रसाद वितरण का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया और प्रसाद का लाभ प्राप्त किया।कार्यक्रम में मंदिर समिति के अध्यक्ष अनिल पोखरना, उपाध्यक्ष आई.पी. त्रिवेदी, सचिव गिरीश चावला, सह सचिव पवन सिंह खींची, कोषाध्यक्ष जयप्रकाश श्रीवास्तव, सह कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह…

Read More

-बटालियन परिसर में बनाया कुंड, पूरे मंदिर प्रांगण की आकर्षक सजावट की गई। जावरा। बटालियन परिसर स्थित शिव हनुमान मंदिर में छठ महापर्व बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। यह पर्व अब केवल उत्तर प्रदेश और बिहार तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पूरे भारतवर्ष में आस्था और श्रद्धा का प्रतीक बन चुका है। चार दिवसीय छठ महापर्व में श्रद्धालु महिलाएँ पूरे विधि-विधान से सूर्य देव और छठी मैया की आराधना करती हैं। पहले दिन नहाय-खाय, दूसरे दिन खरना, तीसरे दिन निर्जल उपवास और चौथे दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत पूर्ण किया जाता है। बटालियन परिसर में…

Read More

– ग्राम रिंगनोद में तपन कुमार विश्वास की क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई जावरा। विधानसभा के ग्राम रिंगनोद में लंबे समय से अवैध रूप से इलाज कर रहे फर्जी बंगाली डॉक्टर तपन कुमार विश्वास के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। सीएम् हेल्पलाइन के साथ ही लम्बे समय से मिल रही शिकायतों के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार को क्लीनिक पर छापा मारा। अमले ने क्लिनिक सील करके एफआईआर दर्ज करवाई हैl सूत्रों की माने तो बंगाली डॉ तपन गाव में इंजेक्शन, बोतल से लेकर ऑपरेशन तक…

Read More