-रतलाम पुलिस की बड़ी सफलता — थाना कालुखेड़ा पुलिस ने नाबालिक अपहृता को अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) से सकुशल दस्तयाब किया
-“ऑपरेशन मुस्कान” के तहत वर्ष 2025 में अब तक 451 बालक–बालिकाएँ लौटाई परिजनों की गोद में मुस्कान
रतलाम। पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) विवेक कुमार लाल तथा सीएसपी (जावरा) युवराजसिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना कालुखेड़ा पुलिस ने “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के तहत उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। टीम ने एक नाबालिक अपहृता को उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ जिले से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा।
दिनांक 31 जुलाई 2025 को थाना कालुखेड़ा क्षेत्र के एक व्यक्ति द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उसकी नाबालिक पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। संदेह मोहल्ले के मोहनलाल प्रजापत पर व्यक्त किया गया। इस पर थाना कालुखेड़ा में धारा 137(2) बी.एन.एस. के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसपी रतलाम अमित कुमार द्वारा सभी थाना प्रभारियों को “ऑपरेशन मुस्कान” के अंतर्गत गुम एवं अपहृत बालक–बालिकाओं की शीघ्र दस्तयाबी के निर्देश दिए गए।
इन निर्देशों के पालन में एएसपी (ग्रामीण) एवं सीएसपी (जावरा) के मार्गदर्शन में तीन विशेष टीमों का गठन किया गया। तकनीकी विश्लेषण, मुखबिर सूचना एवं निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप पुलिस टीम ने 30 अक्टूबर 2025 को अलीगढ़ (उत्तरप्रदेश) से आरोपी मोहनलाल प्रजापत की अभिरक्षा से अपहृता को सकुशल बरामद किया। आरोपी मोहनलाल प्रजापत पर पूर्व में ₹10,000 का इनाम घोषित था। विवेचना के दौरान फर्जी आयु संबंधी दस्तावेजों का उपयोग पाए जाने पर अपराध में धारा 318(4), 338, 336(3) बी.एन.एस. तथा अपहृता के कथनों के आधार पर धारा 64(2)(एम), 65(1), 61, 96 बी.एन.एस. एवं धारा 5(एल)/6 पॉक्सो अधिनियम जोड़ी गई।
षड्यंत्र एवं सहयोगी भूमिका पाए जाने पर अन्य तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मामले में मोहनलाल पिता कैलाश प्रजापत, (24) निवासी लसुड़िया नाथी, जितेंद्र पिता मोतीलाल प्रजापत, (18) निवासी लसुड़िया नाथी, साहिल मोहम्मद पिता हुसैन मोहम्मद, (24), निवासी चिकलाना, ऋषि पिता मनवीरसिंह जाट, (19), निवासी पूर्णा, जिला अलीगढ़ (उ.प्र.) को गिरफ्तार किया l आरोपियों को पकड़ने और नाबालिक को बरामद करने में थाना कालुखेड़ा के निरीक्षक मोहनसिंह मोर्य, निरीक्षक लिलीयन मालवीय, उनि. मुकेश यादव, सउनि. गलसिंह भवेल, सावरिया पाटीदार, अनिल जाट, मनोहर गायरी, मआर. पूजा मुजाल्दे के साथ थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान, उनि. कुलदीप देथलिया, सउनि. रावजी डामोर, आर. हरदीप जाट, आर. कोषल्या धनगर, आर. प्रितम लोहार, सायबर सेल रतलाम निरीक्षक अमित कोरी, प्रआर. मनमोहन शर्मा, प्रआर. लक्ष्मीनारायण, प्रआर. हिम्मत सिंह, आर. विपुल भावसार, आर. तुषार सिसोदिया, आर. राहुल पाटीदार
“ऑपरेशन मुस्कान” की जिला स्तरीय उपलब्धियाँ —
पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार एसपी रतलाम अमित कुमार के कुशल मार्गदर्शन में जिले में “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान सतत रूप से संचालित है। सायबर सेल, जेएबी शाखा एवं थाना स्तर पर गठित टीमें गुमशुदा एवं अपहृत बालक–बालिकाओं की खोज में सतत सक्रिय हैं।
🔹 1 जनवरी से 30 अक्टूबर 2025 तक की उपलब्धियाँ:
🔹 कुल 451 बालक–बालिकाएँ दस्तयाब
🔹 जिनमें 411 बालिकाएँ एवं 40 बालक शामिल
🔹 सभी को विधिसम्मत कार्यवाही उपरांत परिजनों को सुरक्षित सौंपा गया
रतलाम पुलिस की प्राथमिकताएँ —
✅ बच्चों की सुरक्षा एवं संरक्षण सुनिश्चित करना
✅ गुमशुदा/अपहृत बच्चों को शीघ्र खोजकर परिजनों से मिलाना
✅ समाज में बच्चों की सुरक्षा के प्रति विश्वास एवं जागरूकता बढ़ाना
🗣️ पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) ने कहा — “बच्चों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हर गुमशुदा या अपहृत बालक–बालिका को सुरक्षित परिजनों तक पहुँचाना रतलाम पुलिस का संकल्प है। ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के माध्यम से हम हर बच्चे के चेहरे पर मुस्कान लौटाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

