– करणी सेना परिवार प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की
जावरा। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर जावरा में करणी सेना परिवार द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। करणी सेना परिवार प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्रनिर्माता को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर उपस्थित सभी सदस्यों ने राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ ली और देश की एकता, अखंडता तथा समरसता को बनाए रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जीवन सिंह शेरपुर ने कहा कि सरदार पटेल की अदम्य इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और राष्ट्रसेवा की भावना हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी बदौलत आज भारत एक सशक्त और एकजुट राष्ट्र के रूप में खड़ा है। हमें उनके आदर्शों पर चलकर देश को और मजबूत बनाना चाहिए। यह आयोजन राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया, जिसमें करणी सेना परिवार के साथ पाटीदार समाज के सदस्य भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

