– ग्राम रिंगनोद में तपन कुमार विश्वास की क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई
जावरा। विधानसभा के ग्राम रिंगनोद में लंबे समय से अवैध रूप से इलाज कर रहे फर्जी बंगाली डॉक्टर तपन कुमार विश्वास के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। सीएम् हेल्पलाइन के साथ ही लम्बे समय से मिल रही शिकायतों के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार को क्लीनिक पर छापा मारा। अमले ने क्लिनिक सील करके एफआईआर दर्ज करवाई हैl
सूत्रों की माने तो बंगाली डॉ तपन गाव में इंजेक्शन, बोतल से लेकर ऑपरेशन तक कर देता थाl डॉ ने अवेध रूप से एक मेडिकल भी संचालित कर रखा है l जबकि शासन ने हाल ही में मेडिकल स्टोर पर फर्मसिष्ट की अनिवार्यता जाहिर की हैl ऐसे में डॉ खुलेआम सरकार के नियमो की धज्जिया उड़ा रहा है l इतना ही नहीं बंगाली खुद को एमएस बताते हुवे क्लिनिक पर पाईल्स के साथ अन्य ऑपरेशन भी कर चूका है l वही बीते कई सालो में करीब सेकड़ो मरीजो की जान के साथ खिलवाड़ भी कर चूका है l डॉ. बिना किसी चिकित्सीय डिग्री या पंजीकरण के खुलेआम मरीजों का इलाज लम्बे समय से कर रहा था, जिससे मरीजों की जान को गंभीर खतरा था।
मोके से जप्त किए मेडिकल उपकरण व दवाइयाँ –
बीएमऔ डॉ खराड़ी ने बताया की वरिषठ अधिकारियो के निर्देश पर सोमवार को संयूक्त टीम बनाकर कारवाई की, कारवाई के दौरान क्लिनिक पर कोई मरीज तो नहीं मिला, लेकिन क्लिनिक का कोई वैध पंजीकरण प्रमाण पत्र नहीं मिला, ना ही एलोपथी पद्धति से उपचार करने सम्बन्धी कोई दस्तावेज मिला l क्लिनिक से बीपी मशीन, भाप की मशीन, विभिन्न आपत्तिजनक दवाइयाँ, इंजेक्शन, मेडिकल उपकरण जब्त किए है। क्लीनिक को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया और डॉ तपन के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई। इस कार्रवाई में बीएमओ डॉ.एस.एल. खराड़ी, नायब तहसीलदार वैभव कुमार जैन तथा रिंगनोद थाना पुलिस स्टाफ मोजूद रहा l अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि जिले में फर्जी डॉक्टरों और अवैध रूप से चल रही क्लीनिकों के खिलाफ निरंतर सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध या अवैध चिकित्सक की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें ताकि ऐसी गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।


