जावरा। श्री मंशापूर्ण हनुमान मंदिर पर प्रतिवर्ष की परंपरा अनुसार इस वर्ष भी अन्नकूट महोत्सव बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। मंदिर परिसर में सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
शाम 7:00 बजे सभी देवी-देवताओं की महाआरती पंडित राहुल जी के सानिध्य में की गई। आरती के बाद रात्रि 8:00 बजे प्रसाद वितरण का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया और प्रसाद का लाभ प्राप्त किया।कार्यक्रम में मंदिर समिति के अध्यक्ष अनिल पोखरना, उपाध्यक्ष आई.पी. त्रिवेदी, सचिव गिरीश चावला, सह सचिव पवन सिंह खींची, कोषाध्यक्ष जयप्रकाश श्रीवास्तव, सह कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह तोमर, तथा समिति सदस्य त्रिलोकपाल सर, रुद्र प्रताप सिंह, राजेश गौतमी, मनोज तनवानी, दीपक जैन, दिनेश शर्मा, मांगीलाल खोईवाल, राजेश पांचाल, घनश्याम दास बैरागी, दीपक प्रजापत, निलेश सेठिया, संदीप तिवारी और रूपेंद्र सिंह तोमर उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में भक्तिमय वातावरण रहा, मंदिर परिसर ‘जय श्री राम’ और ‘हनुमान जी महाराज की जय’ के जयकारों से गूंज उठा।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

