– विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय के निरंतर प्रयास रंग ला रहे रंग
जावरा। विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के उद्देश्य से विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय के निरंतर प्रयास रंग ला रहे हैं। जावरा विधानसभा क्षेत्र के तीन स्थानों पर लगभग 56 लाख रुपये की लागत से पुलिया निर्माण की स्वीकृति मिली है, जिससे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
उल्लेखनीय है कि विधायक डॉ. पांडेय ने ग्रामीण क्षेत्रों में लंबे समय से लंबित पुलिया निर्माण कार्यों के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को विशेष निधि से प्रस्ताव भेजे थे। निरंतर प्रयासों के बाद इन प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई है।
जानकारी के अनुसार, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा निम्न स्थानों पर पुलिया निर्माण की स्वीकृति जारी की गई है —
– ग्राम रसुलपुर मुण्डली (ग्राम पंचायत मुंडलाराम) – शान्तिधाम के पास पुलिया निर्माण।
-ग्राम पंचायत पिंगराला – कालूखेड़ा मार्ग पर पिंगला नदी पर पुलिया निर्माण।
-ग्राम पंचायत बोरखेड़ा – कंचनखेड़ी मार्ग पर पुलिया निर्माण।
लगभग 56 लाख रुपये की लागत से इन पुलियाओं का निर्माण क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए आवागमन को सुगम बनाएगा। इस स्वीकृति पर क्षेत्र के नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रह्लाद पटेल, तथा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

