जावरा। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जावरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सुजापुर में संभावित दौरे की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक गतिविधियाँ तेज हो गई हैं। बुधवार को रतलाम कलेक्टर मिशा सिंह और पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने जिले के सभी प्रशासनिक अधिकारियो के साथ सुजापुर पहुँचकर हेलिपैड एवं सभा स्थल तथा आयोजन स्थल का निरीक्षण जावरा विधायक डॉ राजेंद्र पाण्डेय के साथ किया। निरिक्षण के दौरान जावरा सहित रतलाम के सभी अधिकारी व् पुलिस के अधिकारी समय से पहले ही सुजापुर पहुचे, लेकिन जावरा की लोक निर्माण विभाग की एसडीओ किरण जमरा करीब 40 मिनिट देरी से पहुची, तब तक अधिकारी निरिक्षण पूर्ण कर जाने की तैयारी कर चुके थे।
निरीक्षण के दौरान जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने दोनों वरिष्ठ अधिकारियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर शाल ओढाकर स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पूर्व सांसद एवं विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय के पिता स्वर्गीय डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडेय की प्रतिमा एवं वाटिका का लोकार्पण करेगे साथ ही मुख्यमंत्री क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का लोकापर्ण, भूमिपूजन के साथ किसानों से संवाद भी करेंगे। निरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। जिन्होंने कलेक्टर और एसपी के साथ अन्य अधिकारियो का गर्मजोशी से स्वागत किया और मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर उत्साह व्यक्त किया।
निरिक्षण पूरा होने के बाद पहुची लोनिवि एसडीओ –
बुधवार को शाम करीब 4 बजकर 30 मिनिट पर कलेक्टर सैलाना से पिपलोदा होकर सुजापुर पहुची, वही एसपी अमित कुमार भी पहुचे, दोनों अधिकारियो से पूर्व जिला पंचायत सीइओ वैशाली जैन, एसडीएम् जावरा सुनील जायसवाल, तहसीलदार पारस बैश, नायब तहसीलदार वैभव जैन, पिपलोदा तहसीलदार देवेन्द्र दानगढ, नगर पालिका सीएमओ राहुल शर्मा, जनपद सीईओ बलवंत नलवाया के साथ एएसपी विवेक कुमार, सीएसपी युवराज सिंह चौहान, एसडीओपी संदीप मालवीय, थाना प्रभारी विक्रम सिंह के साथ सभी विभागों के अधिकारी पहुच गए थे। निरिक्षण के दौरान कलेक्टर ने सभा स्थल को लेकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारी को पुकारा, लेकिन जावरा की लोनिवि एसडीओ किरण जमरा मोजूद नहीं थी, इसे में रतलाम से आए अधिकारी ने मोर्चा संभाला, कलेक्टर ने जब पूरा निरिक्षण समाप्त कर लिया तब करीब 40 मिनिट के बाद 5 बजकर 10 मिनिट पर लोनिवि एसडीओ सुजापुर पहुची। एसडीओ पहुची तब तक कलेक्टर और एसपी तथा सभी अधिकारी सुजापुर से निकलने की तेयारी कर चुके थे।
सुजापुर के साथ कॉलेज और मंडी का भी किया अवलोकन –
बुधवार को शाम करीब साढे 4 बजे सुजापुर पहुची कलेक्टर मिशा सिंह और एसपी अमित कुमार ने सुजापुर पहाडी पर बनी पूर्व सांसद डॉ लक्ष्मी नारायण पाण्डेय की प्रतिमा और गार्डन का अवलोकन किया, इसके बाद पहाडी पर ही सभा स्थल के लिए स्थान चयनित किया l पहाडी स्थित माताजी मंदिर के दर्शन किए, मंदिर समिति पदाधिकरियो ने कलेक्टर,एसपी, जिला पंचायत सीइओ तथा अपर कलेक्टर का स्वागत कियाl अधिकारियो ने पहाडी पर ही हेलीपेड बनाने के लिए स्थान देखा l यहाँ से सभी जावरा के भगत सिंह कॉलेज ग्राउंड पहुचे, यहाँ अधिकारियो ने हेलीपेड बनाने को लेकर स्थान देखा, यहाँ से सभी अरनियापिथा कृषि उपज मंडी पहुचे, मंडी में भी हेलीपेड को लेकर दो स्थान देखे द्य हालाकि हेलीपेड कहा बनेगा इसको लेकर अभी कुछ तय नहीं हो पाया हैl 




Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

