-बटालियन परिसर में बनाया कुंड, पूरे मंदिर प्रांगण की आकर्षक सजावट की गई।
जावरा। बटालियन परिसर स्थित शिव हनुमान मंदिर में छठ महापर्व बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। यह पर्व अब केवल उत्तर प्रदेश और बिहार तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पूरे भारतवर्ष में आस्था और श्रद्धा का प्रतीक बन चुका है।
चार दिवसीय छठ महापर्व में श्रद्धालु महिलाएँ पूरे विधि-विधान से सूर्य देव और छठी मैया की आराधना करती हैं। पहले दिन नहाय-खाय, दूसरे दिन खरना, तीसरे दिन निर्जल उपवास और चौथे दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत पूर्ण किया जाता है। बटालियन परिसर में सीमा राय, पूजा ठाकुर, सुमन यादव, सरोज शाही एवं विवेक ठाकुर सहित कई श्रद्धालु महिलाओं ने परंपरानुसार व्रत रखा और उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर अपने व्रत का समापन किया। पर्व की सफलता हेतु विशेष रूप से सुंदर कुंड बनाया गया तथा पूरे मंदिर प्रांगण की आकर्षक सजावट की गई।
कार्यक्रम में बटालियन परिवार की ओर से मेजर केमता कलेश, मीणा साहब, प्रधान आरक्षक विशेश्वर नाथ राय, सुरेश ठाकुर, राजेश शाह तथा जेल विभाग से संतोष कुमार यादव और शुभम शाही सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। वर्षा और मौसम में बदलाव के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था अडिग रही। छठी मैया और सूर्य देव की कृपा से व्रत विधिवत एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने परिवार के सुख, स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना के साथ महापर्व का समापन किया।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

