– एक माह में ही सवा दो करोड़ से अधिक की स्वीकृतियाँ
– विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय के निरंतर प्रयासों का परिणाम
जावरा। जावरा क्षेत्र को शैक्षणिक हब बनाने की दिशा में किये जा रहे प्रयास लगातार सफल हो रहे हैं। क्षेत्र को सवा करोड़ रुपये से अधिक की लागत से अतिरिक्त कक्ष, लेब और फर्नीचर की नई स्वीकृति मिली है। इससे पूर्व कुछ दिन पहले ही 92 लाख रुपये की स्वीकृति भी प्राप्त हुई थी।
उल्लेखनीय है कि जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय द्वारा शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं, जिनके सकारात्मक परिणाम अब मैदान में दिखाई देने लगे हैं। नवीन स्वीकृतियों के तहत लगभग रुपए 1.32 करोड़ की राशि से दो विद्यालयों में विकास कार्य होंगे। शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल पंचेवा में अतिरिक्त कक्ष, लेबोरेट्री और छात्रों व शिक्षकों के लिए फर्नीचर व्यवस्था स्वीकृत हुई है। इसी प्रकार शासकीय हाईस्कूल रोजाना में भी अतिरिक्त कक्ष, लेब और फर्नीचर की स्वीकृति मिली है।
पूर्व में भी स्वीकृत हुए थे 92 लाख रुपए –
कुछ दिन पूर्व ही डॉ. पांडेय के प्रयासों से शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल मावता, शेरपुर और सुजापुर के लिए लगभग 92 लाख रुपये की लागत से अतिरिक्त कक्ष व फर्नीचर स्वीकृत किए गए थे। इसके अलावा हायर सेकेंडरी स्कूल बरखेड़ी में विद्युत लाइन शिफ्टिंग व विस्तारीकरण का कार्य भी स्वीकृत हुआ है। डॉ. पांडेय की पहल पर राज्य शासन ने जावरा क्षेत्र के 16 भवन-विहीन हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों की डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी है, जिसके बाद इनके लिए स्वीकृति मिलने की संभावना बढ़ गई है।
एक माह में सवा दो करोड़ से अधिक की शैक्षणिक विकास कार्यों की स्वीकृतियाँ –
लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप केवल एक माह में ही क्षेत्र के लिए सवा दो करोड़ रुपये से अधिक की शैक्षणिक विकास कार्यों की स्वीकृतियाँ प्राप्त हुई हैं। इस सौगात से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है तथा क्षेत्रवासियों व कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह और विधायक डॉ. पांडेय के प्रति आभार व्यक्त किया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

