– सामाजिक कार्यकर्ता शब्बीर डैनी ने विधायक डॉ. पांडेय के साथ प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन
– आय व्यय के साथ ही हुसैन टैकरी पर निवासरत संदिग्ध लोगों की जांच करवाने की रखी मांग
जावरा। विश्वप्रसिद्ध आस्था स्थल हुसैन टेकरी शरीफ की व्यवस्थापन समिति पर आर्थिक पारदर्शिता को लेकर गंभीर आरोप लगे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता शब्बीर डैनी ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि समिति अनेक महीनों से प्रति माह आय-व्यय का विवरण सार्वजनिक करने से बच रही है, जबकि पूर्व प्रबंधन समिति द्वारा प्रतिमाह हुसैन टैकरी के दानपात्रों को खोलकर आय सार्वजनिक की जाती रही हैं। लेकिन पूर्व प्रबंधन कमेटी के पद से हटने के बाद से न तो दानपात्रों का हिसाब प्रबंधन द्वारा सार्वजनिक नहीं किया गया हैं।
मुख्य मुद्दा : आय-व्यय रिपोर्ट गायब! प्रबंधन पर छुपा छुपी के आरोप –
डैनी ने कहा कि अचानक आर्थिक विवरण बंद किए जाने से टेकरी की व्यवस्थाओं और वित्तीय संचालन पर संदेह गहरा रहा है। उन्होंने सवाल उठाय कि आखिर क्यों पिछले महीनों से समिति अपनी आय-व्यय शीट प्रस्तुत नहीं कर रही ? क्या कोई तथ्य छुपाया जा रहा है ? पूर्व में टेकरी समिति हर माह आय-जावक व खर्च का विस्तृत ब्यौरा समाज और प्रशासन के सामने रखती थी। अब इसका बंद होना स्वयं गड़बड़ी की आशंका को जन्म दे रहा है।
सांवरिया सेठ मंदिर ट्रस्ट जैसा पारदर्शी मॉडल लागू करने की मांग –
डैनी ने सुझाव दिया कि हुसैन टेकरी में भी राजस्थान के सांवरिया सेठ मंदिर ट्रस्ट की तरह हर महीने की कुल आवक, कुल जावक, दान-पेटी से प्राप्त राशि, खर्च का पूरा खाता बही सार्वजनिक की जाए ताकि जनविश्वास और पारदर्शिता बनी रहे।
हुसैन टैकरी पर निवासरत संदिग्ध लोगों की जांच की भी रखी मांग –
डैनी ने बताया कि पारदर्शिता की कमी सिर्फ आर्थिक मामलों में ही नहीं, बल्कि जायरीन के नाम पर अवैध रूप से बसे संदिग्ध लोगों के मामले में भी दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि हुसैन टेकरी के आसपास यूपी, पंजाब, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों के लोग वर्षों से बिना वैधता के रह रहे हैं। इनकी आधार व समग्र आईडी की गुप्त जांच जरूरी है क्योंकि जरा सी भनक मिलते ही ये लोग स्थान बदल लेते हैं।
डैनी की मांग : तुरंत कार्रवाई हो –
डैनी ने विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय और प्रशासन से मांग की हैं कि
1. हुसैन टेकरी प्रबंधन समिति को आदेशित किया जाए कि वे पिछले महीनों की आय-व्यय रिपोर्ट तत्काल सार्वजनिक करें।
2. आगे से हर महीने वित्तीय विवरण सार्वजनिक करना अनिवार्य किया जाए।
3. टेकरी क्षेत्र में रह रहे संदिग्ध लोगों की गुप्त जांच कराई जाए।
हुसैन टेकरी को रहस्यमय नहीं, पारदर्शी संस्था बनाना होगा : डैनी –
डैनी ने कहा कि हुसैन टेकरी लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है और यहां किसी भी प्रकार की आर्थिक गड़बड़ी या संदिग्ध गतिविधि के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से त्वरित, कठोर और निष्पक्ष जांच की आवश्यकता बताई।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

