• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

वेट लिफ्टिंग में सेंट पॉल्स कॉन्वेंट स्कूल के खिलाडिय़ों का शानदार प्रदर्शन

August 18, 2026

रतलाम में नाबालिग से मिलने पहुंचे युवक पर कांच से हमला, गले में गंभीर चोट

August 18, 2026

जावरा के निजी स्कूल में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप,BNS और POCSO एक्ट में मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

August 18, 2026
Facebook Twitter Instagram
Wednesday, August 19
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»रतलाम»रतलाम में ट्रेफिक सुधार की यूथ पावर, 200+ युवा बने ट्रैफिक मित्र
रतलाम

रतलाम में ट्रेफिक सुधार की यूथ पावर, 200+ युवा बने ट्रैफिक मित्र

EditorBy EditorDecember 3, 2025No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– युवाओं को मिला रोड़ सेफ्टी, फस्र्ट एड व सीपीआर का प्रशिक्षण
– शहर के व्यस्त चौराहे पर देंगे ट्रेफिक नियंत्रण में सहयोग
– कलेक्टर मिशा सिंह की गुड गवर्नेंस की अभिनव पहल
रतलाम। रतलाम जिले में ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रशासन की अनूठी पहल के तहत 200 से अधिक युवाओं ने ट्रैफिक मित्र के रूप में सेवाएं देने का संकल्प लिया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में कलेक्टर मिशा सिंह, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, एडिशनल एसपी राकेश खाखा, जिला परिवहन अधिकारी जगदीश बिल्लौरे, ट्रैफिक डीएसपी आनंद गोले एवं सीएसपी रतलाम उपस्थित रहे।
कलेक्टर मिशा सिंह ने युवाओं की स्वेच्छा से सेवा कार्य से जुडऩे पर खुशी जताते हुए कहा कि ट्रैफिक से हर व्यक्ति किसी न किसी रूप में प्रभावित होता है, ऐसे में आपकी छोटी सी पहल भी बड़ा बदलाव ला सकती है। उन्होंने युवाओं को फर्स्ट एड एवं सीपीआर प्रशिक्षण भी दिलाने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिए। कार्यक्रम में ट्रैफिक मित्रों को आईडी कार्ड, फ्लोरोसेंट जैकेट और व्हिसल वितरित की गईं। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें ट्रैफिक नियम, शासन की योजनाओं, गोल्डन आवर की अवधारणा व ट्रैफिक यूथ क्लब की जानकारी दी गई। हादसे का पहला घंटा गोल्डल ऑवर –
ट्रैफिक डीएसपी आनंद गोले ने बताया कि दुर्घटना के पहले घंटे को ‘गोल्डन आवरÓ माना जाता है, जिसमें घायल को अस्पताल पहुंचाने पर उसकी जान बचने की संभावना अधिक होती है। उन्होंने राहवीर योजना की जानकारी देते हुए बताया कि गंभीर दुर्घटना में लोगों की जान बचाने वाले राहवीरों को प्रति पीड़ित 25,000 रुपये की पुरस्कार राशि एवं सराहना प्रमाणपत्र दिया जाता है। इसके अलावा दुर्घटना पीडि़तों को कैशलेस इलाज योजना के तहत 7 दिन तक डेढ़ लाख रुपये तक का नि:शुल्क उपचार उपलब्ध है। दुर्घटना की सूचना हेतु राष्ट्रीय राजमार्ग पर 1033 नंबर तथा किसी भी आपात स्थिति में 108 या 112 नंबर पर कॉल करने की सलाह दी गई।
नए ट्रैफिक मित्रों में शामिल प्रमुख नाम –
प्रशिक्षण के अंत में ट्रैफिक मित्रों को शहर के प्रमुख चौराहों का भ्रमण कराया गया तथा उन्हें मौके पर व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। नए ट्रेफिक मित्रों में अनिता धाकड़, विशाल सिंघाडा, कमलेश डाबी, गायत्री मकवाना, पायल मकवाना, पायल, सीताराम भाबर, अतुल चौहान, अजय पारंगी, गोविंद मईड़ा, जीवनलाल चारेल, नागेश राठौर, हीरालाल नंदुजी, हर्षवर्धन शमी, कार्तिकेय शर्मा, पूनम चौरसिया, आयुषी वर्मा, मयंक सेन, चिराग देवड़ा, रितेश डामर, सीमा मईड़ा, गोपाल पारगी, यश मईडा सहित कई युवाओं ने अपनी सेवा का स्थान तय किया। यह पहल रतलाम में ट्रैफिक सुधार के साथ युवाओं को समाजसेवा से जोडऩे का एक प्रेरक उदाहरण बन रही है।

Post Views: 126
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

रतलाम में नाबालिग से मिलने पहुंचे युवक पर कांच से हमला, गले में गंभीर चोट

August 18, 2026

रतलाम में तिरंगा वाहन रैली, युवाओं ने लिया राष्ट्र की गरिमा बनाए रखने का संकल्प

August 12, 2026

रतलाम के नए कलेक्टर बने अजय कटेसरिया, संभाला पदभार

August 4, 2026
Don't Miss
जावरा

वेट लिफ्टिंग में सेंट पॉल्स कॉन्वेंट स्कूल के खिलाडिय़ों का शानदार प्रदर्शन

By EditorAugust 18, 2026

– भव्य वर्मा, भव्य ललवानी एवं अब्दुल कादिर संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में दिखा रहे खेल…

रतलाम में नाबालिग से मिलने पहुंचे युवक पर कांच से हमला, गले में गंभीर चोट

August 18, 2026

जावरा के निजी स्कूल में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप,BNS और POCSO एक्ट में मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

August 18, 2026

15 हजार रुपए मांगने के आरोप में कालूखेड़ा थाने का प्रधान आरक्षक निलंबित

August 18, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

वेट लिफ्टिंग में सेंट पॉल्स कॉन्वेंट स्कूल के खिलाडिय़ों का शानदार प्रदर्शन

August 18, 2026

रतलाम में नाबालिग से मिलने पहुंचे युवक पर कांच से हमला, गले में गंभीर चोट

August 18, 2026

जावरा के निजी स्कूल में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप,BNS और POCSO एक्ट में मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

August 18, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.