• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

पिपलौदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 20 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, 2.40 लाख का मशरूका जब्त

August 19, 2026

जिला स्तरीय वॉलीबॉल में जावरा पब्लिक स्कूल के खिलाडिय़ों का चयन

August 19, 2026

वेट लिफ्टिंग में सेंट पॉल्स कॉन्वेंट स्कूल के खिलाडिय़ों का शानदार प्रदर्शन

August 18, 2026
Facebook Twitter Instagram
Wednesday, August 19
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»एक्सक्लूसिव»ढाई साल तक सोया प्रशासन, अब जागा ! भैसाना सरपंच को शासकीय जमीन घोटाले में जारी किया धारा 40 का नोटिस
एक्सक्लूसिव

ढाई साल तक सोया प्रशासन, अब जागा ! भैसाना सरपंच को शासकीय जमीन घोटाले में जारी किया धारा 40 का नोटिस

EditorBy EditorApril 7, 2026Updated:April 7, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– सीईओ के नाम पर वसूली के आरोप, 2023 से लंबित शिकायत पर आखिरकार अब जाकर हुई कार्रवाई
– लोकायुक्त ने भी सरपंच पर दर्ज करवाई हैं एफआईआर
जावरा। ग्राम पंचायत भैसाना की सरपंच पर लगे भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों में आखिरकार ढाई साल बाद प्रशासन की नींद खुली है। वर्ष 2023 से लंबित शिकायत में आरोप है कि सरपंच द्वारा शासकीय भूमि को अवैध रूप से पट्टे पर वितरित किया गया और इसके बदले में सीईओ जनपद पंचायत जावरा के नाम पर रुपए की मांग की गई। जिसका ऑडियों और विडियों भी जमकर वायरल हुआ था।
इस मामले में आरोप है कि ग्राम पंचायत भैसाना के स्वामित्व की शासकीय जमीन पर सरपंच पूजा पासी एवं सचिव प्रकाश चांवला द्वारा रुपए लेकर चर्तुसीमा के भीतर छह लोगों से अतिक्रमण करवाया गया। इतना ही नहीं उक्त मामले में जनपद सीईओ के नाम से भी इन लोगों से रिश्वत के रुपए मांगे गए थे। जिसकी शिकायत उप सरपंच और पंचों द्वारा की गई थी। जिसके बाद कई जांच हुई, जांच सही भी पाई गई, तहसीलदार जावरा ने बेदखली के आदेश भी जारी कर दिए । मौके पर पहुंचकर कब्जा भी हटा दिया, लेकिन उसके बाद भी जिला पंचायत और जिला प्रशासन द्वारा सचिव व सरपंच पर कोई कार्रवाई नहीं किया जाना कई सवाल खड़े करता रहा।
लोकायुक्त ने भी दर्ज करवाई एफआईआर –
जिला पंचायत सीईओ ने जांच उपरांत शिकायत सही पाए जाने के बावजूद सरपंच पर सीधे कार्रवाई करने के बजाय प्रकरण को लोकायुक्त संगठन को भेज दिया था। जहां जांच के बाद लोकायुक्त संगठन, उज्जैन ने सरपंच को दोषी मानते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी। गंभीर बात यह है कि एफआईआर दर्ज होने के बाद भी भैसाना सरपंच अब तक अपने पद पर बनी हुई हैं, जिससे प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल और गहरे हो गए हैं।
अब जाकर जारी हुआ नोटिस, मांगा 3 दिन में स्पष्टीकरण –
मामले की गंभीरता के बावजूद लंबे समय तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से प्रशासन की कार्यशैली पर लगातार सवाल उठते रहे। अब जाकर जिला पंचायत सीईओ वैशाली जैन ने 7 अप्रैल 26 को म.प्र. पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 40 के तहत सरपंच पूजा पासी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जिसमें सरपंच से आगामी 3 दिन में स्पष्टीकरण मांगा हैं, सरपंच द्वारा स्पष्टीकरण नहीं दिए जाने के चलते एक पक्षीय कार्रवाई की बात नोटिस में कही गई हैं। कार्रवाई में इतना विलंब क्यों … ? –
सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब शिकायत 2023 से लंबित थी और जांच में आरोप सही पाए गए, यहां तक कि एफआईआर भी दर्ज हो गई—तो कार्रवाई में इतना लंबा विलंब क्यों हुआ ? क्या यह प्रशासनिक लापरवाही है या फिर किसी दबाव का परिणाम? अब देखना होगा कि सरपंच द्वारा दिए जाने वाले स्पष्टीकरण के बाद प्रशासन क्या सख्त कदम उठाता है, या फिर यह मामला भी अन्य मामलों की तरह ठंडे बस्ते में चला जाएगा।
०००००००००००००००००००

Post Views: 142
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा-नागदा नगर परिषद अध्यक्षों पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, पूरे मध्यप्रदेश में मच सकती है कानूनी हलचल

August 7, 2026

प्रतिबंध के बावजूद जावरा में बिक रहे वेप! स्कूली बच्चों तक पहुंचा निकोटिन का जाल, आखिर कार्रवाई कब ?

July 23, 2026

गणित शिक्षक को बनाया निर्वाचन सुपरवाइजर, लोक शिक्षण संचालनालय के आदेशों की खुली अनदेखी !

July 22, 2026
Don't Miss
क्राइम न्यूज़

पिपलौदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 20 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, 2.40 लाख का मशरूका जब्त

By EditorAugust 19, 2026

– जावरा-पिपलौदा मार्ग पर पंचेवा फंटे के पास पुलिस की नाकाबंदी में दो तस्कर पकड़ाए…

जिला स्तरीय वॉलीबॉल में जावरा पब्लिक स्कूल के खिलाडिय़ों का चयन

August 19, 2026

वेट लिफ्टिंग में सेंट पॉल्स कॉन्वेंट स्कूल के खिलाडिय़ों का शानदार प्रदर्शन

August 18, 2026

रतलाम में नाबालिग से मिलने पहुंचे युवक पर कांच से हमला, गले में गंभीर चोट

August 18, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

पिपलौदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 20 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, 2.40 लाख का मशरूका जब्त

August 19, 2026

जिला स्तरीय वॉलीबॉल में जावरा पब्लिक स्कूल के खिलाडिय़ों का चयन

August 19, 2026

वेट लिफ्टिंग में सेंट पॉल्स कॉन्वेंट स्कूल के खिलाडिय़ों का शानदार प्रदर्शन

August 18, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.