– विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय के प्रयास रंग लाए, क्षेत्र में खुशी की लहर
जावरा। विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय के प्रयासों से क्षेत्र को साढ़े पांच करोड़ रुपए से अधिक की बड़ी सौगात मिली है। एक छात्रावास और एक विद्यालय भवन की स्वीकृति मिलने से क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है।
उल्लेखनीय हैं कि विधायक डॉ. पांडेय द्वारा लंबे समय से शैक्षणिक संस्थाओं को सुविधा सम्पन्न बनाने के लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में अनुसूचित जाति बालक छात्रावास के भवनविहीन होने की समस्या को उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं मंत्री नागर सिंह चौहान के समक्ष रखा। साथ ही जनजातीय क्षेत्र में नवीन छात्रावास की मांग भी की।
जानकारी के अनुसार, विधायक के आग्रह को स्वीकार करते हुए अनुसूचित जाति कल्याण विभाग ने पिपलौदा में 50 सीटर जूनियर बालक छात्रावास के लिए नवीन भवन की स्वीकृति प्रदान की है। इस भवन की लागत लगभग 5 करोड़ रुपए है। लंबे समय से अन्य भवन में संचालित हो रहे छात्रावास को अब अपना भवन मिलने से क्षेत्रवासियों में खुशी है।
51 लाख का नवीन भवन स्वीकृत –
इसी तरह जावरा विकासखंड के माध्यमिक विद्यालय रिंगनोद के लिए भी 51 लाख रुपए की लागत से नवीन भवन स्वीकृत किया गया है। इससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा। गौरतलब है कि इससे पूर्व भी विधायक डॉ. पांडेय के प्रयासों से महाविद्यालय पिपलौदा के लिए पहुंच मार्ग, बाउंड्रीवाल आदि कार्यों हेतु ढाई करोड़ रुपए तथा क्षेत्र के 18 विद्यालयों में फर्नीचर व अन्य सुविधाओं के लिए विधायक निधि से 8 लाख 22 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की जा चुकी है।
विधायक के प्रति जताया आभार –
इन शैक्षणिक सौगातों पर भाजपा महामंत्री महेश सोनी, मंडल अध्यक्ष दिनेश पाटीदार, मांगीलाल सोलंकी, विनोद शर्मा, प्रवीण सिंह राठौर, मुकेश मोगरा, मनमोहन राणा, प्रफुल्ल जैन, प्रकाश डाबी सहित अनेक पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए विधायक डॉ. पांडेय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

