– होटल वीएसके इन ग्राउड पर होगा आयोजन, 20 अप्रैल तक होंगे प्रवचन
जावरा । सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार हेतु 10 अप्रैल से जावरा में भव्य आध्यात्मिक प्रवचन श्रृंखला का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रवचन कार्यक्रम Hotel VSK Inn ग्राउंड, महू-नीमच रोड पर आयोजित होगा। इस आध्यात्मिक आयोजन में जगद्गुरुत्तम श्री कृपालु जी महाराज की प्रमुख एवं वरिष्ठ प्रचारिका भक्ति मति सुश्री धामेश्वरी दीदी द्वारा प्रवचन दिए जाएंगे। दीदी जी गुरु आज्ञा का पालन करते हुए निरंतर सनातन धर्म के सिद्धांतों का प्रचार कर रही हैं तथा मानव जीवन से अज्ञान का अंधकार दूर करने का कार्य कर रही हैं।
अनेक राज्यों में कर रहीं धर्म प्रचार –
दीदी जी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ एवं उत्तर प्रदेश के कई जिलों जैसे भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, कटनी, सतना, रीवा, छतरपुर, रतलाम, वाराणसी, बीना, दमोह, टीकमगढ़, भिलाई, दुर्ग, गुना, विदिशा, सिंगरौली एवं पन्ना में तत्वज्ञान का व्यापक प्रचार कर चुकी हैं। उनके मार्गदर्शन में बड़ी संख्या में साधक आत्मकल्याण के मार्ग पर अग्रसर हो रहे हैं।
10 से 20 अप्रैल तक होंगे प्रवचन –
यह प्रवचन श्रृंखला 10 अप्रैल से 20 अप्रैल तक प्रतिदिन शाम 6 बजे से 8 बजे तक आयोजित की जाएगी। आयोजकों के अनुसार, यह प्रवचन धारावाहिक रूप में होंगे, इसलिए श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि वे प्रारंभ से अंत तक उपस्थित रहकर इसका पूर्ण लाभ प्राप्त करें। धर्म, ज्ञान और आत्मिक शांति की इस पावन यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर जीवन को सार्थक बनाने की अपील आयोजको ने की हैं।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

