जावरा। सरस्वती पुरम पहाड़िया रोड स्थित मैदान पर खो-खो प्रीमियर लीग जावरा का भव्य शुभारंभ उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजेश भरावा (प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव), वरुण श्रोत्रिय (सावेर विधानसभा प्रभारी), दीपेंद्र सिंह ठाकुर (जिला क्रीड़ा अधिकारी रतलाम), तन्मय सोनी (सचिव, सरस्वती शिशु मंदिर जावरा), शीतल चोरडिया (कोषाध्यक्ष, सरस्वती शिशु मंदिर जावरा) एवं महेंद्र सिंह सोलंकी (पूर्व जिला क्रीड़ा अधिकारी रतलाम) उपस्थित रहे।
इस प्रीमियर लीग में कुल 120 खिलाडिय़ों ने पंजीयन कराया है। प्रतियोगिता में सारंगपुर, खाचरोद, उज्जैन, सुवासरा, भानपुरा, जावरा, रतलाम, भोपाल, देवास और इंदौर सहित विभिन्न शहरों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जिससे प्रतियोगिता का स्तर और प्रतिस्पर्धा दोनों ही काफी ऊंचे नजर आ रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान विजय रावल, शंकरलाल मालवीय, संजय शर्मा (व्यायाम शिक्षक), अक्षत जैन, शिवम यादव, अक्षय बैरागी, विजय बैरागी, योगेश यादव, आयुष पंड्या, हार्दिक कुंवारा, प्रदीप पवार, अजय हर्रा और राहुल काकर सहित कई खेलप्रेमी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अमित मोगरा ने प्रभावी ढंग से किया, जबकि अंत में आभार प्रदर्शन व्यायाम शिक्षक राहुल वर्मा द्वारा व्यक्त किया गया। इस आयोजन के साथ ही जावरा में खो-खो खेल को नई ऊर्जा और पहचान मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

