– प्रताडऩा से तंग आकर उठाया खौफनाक कदम, रतलाम निवास पर दी जान
रतलाम । जिले के आलोट क्षेत्र से सामने आए पटवारी आत्महत्या मामले ने पूरे प्रशासनिक तंत्र को झकझोर दिया है। मृतक की पहचान आलोट के हल्का नंबर 34 के पटवारी रविशंकर खराड़ी के रूप में हुई है, जिन्होंने कथित तौर पर मानसिक प्रताडऩा से परेशान होकर यह आत्मघाती कदम उठाया। बताया जा रहा है कि पटवारी ने रतलाम स्थित अपने निवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया।
सुसाईड नोट में नायब तहसीलदार का नाम –
मामले को और गंभीर बनाता है मौके से मिला सुसाइड नोट, जिसमें मृतक ने नायब तहसीलदार सविता राठौर का नाम लिखते हुए उन पर प्रताडऩा के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस खुलासे के बाद प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है और कई सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस ने सुसाइड नोट को जब्त कर लिया है और उसके आधार पर जांच शुरू कर दी है। साथ ही मृतक के परिजनों और संबंधित अधिकारियों से पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की कडय़िां जोड़ी जा रही हैं।
जांच के बाद सच्चाई आएगी सामने –
अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी”, लेकिन इस घटना ने सरकारी कर्मचारियों पर बढ़ते दबाव और कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर बहस छेड़ दी है। फिलहाल मामला बेहद संवेदनशील बना हुआ है और पूरे जिले की नजरें अब जांच के नतीजों पर टिकी हैं।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

