– चयनित खिलाडिय़ों ने तीन स्वर्ण पदक किए अपने नाम
– कोलकाता में मध्यप्रदेश की टीम को करेंगे प्रतिनिधित्व
जावरा। मध्य प्रदेश अमेचर कराते एसोसिएशन के तत्वाधान में दिनांक 25 से 27 अप्रैल तक धार स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण केंद्र पर राज्य स्तरीय कराते प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में रतलाम मार्शल आर्ट्स एसोसिएशन के तीन खिलाडिय़ों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किए। संस्था के अध्यक्ष अजय पाटीदार ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य कोच बलवंत सिंह देवड़ा के नेतृत्व में माही हाड़ा, वैष्णवी आर्य एवं देवांश राठौड़ ने स्वर्ण पदक हासिल किए।
खिलाडिय़ों के जावरा आगमन पर उनका पुष्पमालाओं से स्वागत एवं सम्मान किया गया। साथ ही बताया गया कि ये सभी पदक विजेता खिलाड़ी आगामी माह में कोलकाता में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय कराते चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस उपलब्धि पर संस्था के संरक्षक एवं जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय, हिंदू जागरण मंच के प्रांत सदस्य नेपाल सिंह डोडिया, संस्था के उपाध्यक्ष रणवीर सिंह, मनीष मौर्य, प्रिया कुंवर सिसोदिया, सचिन सिसोदिया सहित अन्य पदाधिकारियों एवं खिलाडिय़ों ने विजेताओं और कोच को शुभकामनाएं दीं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

