Author: Editor

जावरा। विद्युत वितरण कंपनी द्वारा जावरा शहर में आवश्यक रखरखाव (मेंटेनेंस) कार्य के चलते रविवार 22 फरवरी 2026 को जावरा टाउन ग्रिड पर प्लान शटडाउन लिया जाएगा। इसके कारण सुबह 10 बजे से दोपहर 02 बजे तक शहर के अनेक क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। इन क्षेत्रोंं में बंद रहेगी बिजली – विद्युत विभाग के अनुसार स्टेशन रोड, इंदिरा कॉलोनी, इकबालगंज, हॉस्पिटल रोड, गौशाला रोड, रतलामी गेट, खाचरोद रोड व संबंधित कॉलोनियां, सोमवारिया, आजाद चौक, पिपली बाजार, नई व पुरानी धान मंडी, नजरबाग, फिल्टर प्लांट क्षेत्र, बकरकासबपूरा, नीम चौक, लक्ष्मीबाई रोड, जेल रोड, रपट रोड, नया मालीपुरा, बड़ा मालीपुरा,…

Read More

– बूथ क्रमांक 281 पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ पठान की उपस्थिति में हुआ प्रकाशन जावरा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जावरा विधानसभा क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के अंतर्गत तैयार की गई अंतिम मतदाता सूची का शनिवार को औपचारिक प्रकाशन किया गया। इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं एवं जनप्रतिनिधियों को सूची का अवलोकन भी कराया गया। विधानसभा क्षेत्र जावरा में 117591 पुरुष मतदाता, 117249 महिला मतदाता, 8 अन्य मतदाता, कुल 234848 मतदाता अंतिम मतदाता सूचि में दर्ज किए गए हैं। इसी कड़ी में जावरा विधानसभा के बूथ क्रमांक 281 पर बूथ लेवल ऑफिसर…

Read More

– समय पर नहीं मिल रहा दान पेटी का हिसाब, 10 किलो चांदी में भी गड़बड़ी के आरोप – लंबे समय से निवासरत संदिग्धों की जांच की भी उठाई मांग जावरा। प्रदेश के सबसे प्रसिद्ध दरगाह स्थलों में शामिल हुसैन टेकरी शरीफ, जहां रोज़ाना दूर-दराज़ से हजारों श्रद्धालु अपनी पीड़ा और उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, अब व्यवस्थाओं को लेकर कठघरे में आ गया है। आस्था के इस बड़े केंद्र पर पारदर्शिता को लेकर उठे सवालों ने माहौल गरमा दिया है। समाजसेवी शब्बीर डैनी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर टेकरी में कथित अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।…

Read More

– माननखेड़ा में पुलिस की घेराबंदी सफल, 200 ग्राम एमडी ड्रग्स व बाइक सहित 22 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार जावरा। रतलाम जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चौकी माननखेड़ा, थाना रिंगनोद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को 20 लाख रुपये कीमत की एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी क्षेत्र में नशीले पदार्थों की सप्लाई करने के नेटवर्क से जुड़ा हुआ है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर जिलेभर में मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई…

Read More

– नागदा विधायक डॉ तेजबहादुरसिंह ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दी जानकारी – एमपीआरडीसी के रीजनल मेनेजर भी बोले सरकार से मिली स्वीकृति जावरा। लंबे समय से विवादों और किसान आंदोलन के केंद्र में रहे प्रस्तावित उज्जैन-जावरा ग्रीनफील्ड एक्सेस वे को लेकर बड़ा मोड़ सामने आया है। किसानों की आपत्तियों और लगातार चले आंदोलन के बाद सरकार अब इस सड़क परियोजना में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है। जानकारी के अनुसार प्रस्तावित फोरलेन सड़क अब ऊँचे एलिवेटेड या अधिक ऊँचाई वाले निर्माण की बजाय ग्राउंड लेवल (जमीन स्तर) पर ही बनाई जाएगी। नागदा विधायक डॉ. तेज बहादुर सिंह…

Read More

– बीएनएस की धारा 108 के साथ एट्रोसिटी एक्ट में केस दर्ज – एक घंटे लगा रहा ब्रिज पर जाम, सैलाना विधायक भी पहुंचे जावरा। हरियाखेड़ा के युवक लक्ष्मीचंद्र आत्महत्या प्रकरण में ग्रामीणों के उग्र प्रदर्शन और सिटी ओवरब्रिज जाम के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासन ने सरपंच जितेंद्र पाटीदार सहित आवेदन में नामजद तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इधर मामले की सूचना मिलने पर सैलाना विधायक कलेश्वर डोडियार भी जावरा पहुंचे और ग्रामीणों तथा परिजनों के साथ ओव्हरब्रिज पहुंचकर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियो से चर्चा की। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में…

Read More

– कार्रवाई नहीं करने पर पुलिस भी कटघरे में, रोड जाम की चेतावनी जावरा। समीप स्थित ग्राम हरियाखेड़ा में एक मजदूर युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। मृतक लक्ष्मीचंद्र पिता कनीराम भील समाज ने गांव की पानी की टंकी पर रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने सरपंच तथा औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उल्लेखनीय है कि हरियाखेड़ा सरपंच को पूर्व में भी ईओडब्ल्यू ने भी रिश्वत में मामले में ट्रेप किया था। ग्रामीणों के अनुसार मौके से एक सुसाइड नोट भी…

Read More

– ऑनलाइन ई-बिडिंग से होगा आवंटन, स्थानीय युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए अवसर जावरा। प्रदेश सरकार छोटे शहरों और कस्बों में उद्योग स्थापित कर स्थानीय युवाओं को रोजगार देने और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को गति देने की दिशा में काम कर रही है। इसी क्रम में रतलाम जिले की जावरा तहसील में विकसित जावरा औद्योगिक क्षेत्र में 1 मार्च से औद्योगिक प्लॉट आवंटन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इससे क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने और रोजगार के नए अवसर सृजित होने की उम्मीद है। इस संबंध में जावरा में उद्योग स्थापित करने के इच्छुक उद्यमियों, व्यापारियों…

Read More

– राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान अंतर्गत IIM बोधगया में नेतृत्व विकास कार्यक्रम संपन्न रतलाम। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत बिहार स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) बोधगया में आयोजित नेतृत्व विकास कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम संस्थान की निदेशक प्रो. डॉ. विनीता एस. सहाय के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जबकि संचालन में समन्वयक डॉ. अजीत टॉम जेम्स एवं डॉ. बिजॉय फिलिप वी. जी. का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस नेतृत्व विकास कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों में नेतृत्व क्षमता, प्रशासनिक दक्षता और सुशासन की समझ को सुदृढ़ करना रहा। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को सुशासन, प्रभावी…

Read More

– मनरेगा के तहत 1.36 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा – पंचायत सचिव और जनपद उपयंत्री पर लगे गंभीर आरोप जावरा। जनपद पंचायत जावरा अंतर्गत ग्राम पंचायत मोरिया में मनरेगा योजना के तहत वर्ष 2020 में घास बीड क्षेत्र में पौधारोपण कार्य दर्शाया गया था, लेकिन मौके पर एक भी पौधा नहीं पाया गया। इसके बावजूद कार्य पूर्ण बताकर लाखों रुपये का भुगतान कर दिया गया। जानकारी के अनुसार इस कार्य में मजदूरी भुगतान 89,064 रुपये तथा सामग्री भुगतान 47,835 रुपये, कुल 1,36,899 रुपये की राशि का आहरण किया गया। आरोप है कि पंचायत सचिव और उपयंत्री ने आपसी मिलीभगत से…

Read More