– देशी पिस्टल व जिंदा कारतूस के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार, टाटा सफारी जप्त
ढोढर/जावरा। रतलाम जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में रिंगनोद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार एवं एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में की गई।
05 मई 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति महू-नीमच हाईवे स्थित सरदार पंजाबी ढाबा के सामने एक कार में अवैध हथियार के साथ मौजूद हैं। सूचना मिलते ही थाना रिंगनोद के अंतर्गत चौकी ढोढर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और एक काले रंग की टाटा सफारी (एमपी 09एजे0090) को रोका। तलाशी के दौरान वाहन में सवार आरोपियों के पास से एक अवैध देशी पिस्टल तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
आरोपियों पर केस दर्ज –
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना रिंगनोद में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में पुलिस ने अतुल पिता श्यामलाल राजनोद (29), अभिराज पिता माधवसिंह बघेल ( 38), राहुल पिता जयनारायण सोलंकी (31), संजय पिता सुरेश मालवीय (29) सभी निवासी इंदौर को गिरफ़्तार किया हैं। फिलहाल आरोपियों से हथियार के स्रोत और अन्य संभावित नेटवर्क के बारे में पूछताछ जारी है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से देशी पिस्टल व जिंदा कारतूस (लगभग रुपए 24,000), टाटा सफारी कार (लगभग रुपए 20 लाख) जप्त की हैं।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका –
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रिंगनोद निरीक्षक आनंद सिंह आजाद, उपनिरीक्षक रघुवीर जोशी, प्रधान आरक्षक सुधीर सिंह, आरक्षक कृष्णपाल सिंह, राधेश्याम, रविंद्र सिंह, शोभाराम शर्मा एवं नरेंद्र सिंह जगावत की सराहनीय भूमिका रही।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

