Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
5,476 करोड़ की टोल वसूली : जावरा-लेबड़ फोरलेन समेत रतलाम की सड़कों से बड़ा राजस्व, कई नए काम भी स्वीकृत
जावरा/भोपाल। रतलाम जिले से गुजरने वाले पांच प्रमुख सड़क मार्गों पर अब तक 5 हजार 476 करोड़ रुपए की टोल वसूली हो चुकी है। साथ ही इन मार्गों पर मरम्मत, संधारण और नवीनीकरण कार्य भी जारी है। यह जानकारी जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय के प्रश्न के जवाब में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने विधानसभा में दी। मंत्री सिंह ने बताया कि लेबड़-जावरा एवं जावरा-नयागांव फोरलेन सड़क के निर्माण के बाद ही अब तक 5 हजार करोड़ रुपए से अधिक टोल वसूला जा चुका है। इसके अलावा उज्जैन-उन्हेल-जावरा टू-लेन मार्ग, रतलाम-सैलाना-बांसवाड़ा मार्ग, आगर-बडौद-आलोट-ताल-जावरा मार्ग, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर भी…
– जावरा के सरकारी अस्पताल में सुबह 10 बजे होगा टीकाकरण जावरा। भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार सिविल हॉस्पिटल जावरा के न्यू मैटरनिटी विंग में शनिवार सुबह 10 बजे से 14 वर्ष की बालिकाओं को सर्वाइकल (गर्भाशय ग्रीवा) कैंसर से बचाव हेतु एचपीवी वैक्सीन नि:शुल्क लगाई जाएगी। इस राष्ट्रीय अभियान का शुभारंभ नई दिल्ली से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा। प्रभारी सुपरवाइजर शैलेन्द्र कुमार दवे ने बताया कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रतलाम डॉ. संध्या बेलसरे, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. वर्षा कुरील के मार्गदर्शन तथा सीबीएमओ डॉ. शंकरलाल खराड़ी एवं सिविल हॉस्पिटल जावरा प्रभारी डॉ. दीपक…
– भारत विकास परिषद ने संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित किया विशेष कार्यक्रम, बच्चों-परिवारों ने उत्साह से देखा जावरा। भारत विकास परिषद शाखा जावरा द्वारा संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में निर्मित प्रेरणादायी फिल्म शतक का विशेष प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में परिषद परिवार के सदस्य, मातृशक्ति एवं बड़ी संख्या में बच्चों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति और प्रेरणा के भाव से ओतप्रोत दिखाई दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था अध्यक्ष पप्पूसिंह राठौर ने बताया कि भारत विकास परिषद सेवा कार्यों के साथ-साथ सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक गतिविधियों में भी…
– लीनेस क्लब जावरा का फाग उत्सव, भजन संध्या-आरती के साथ प्रसादी वितरण, भक्तिमय माहौल में झूमे श्रद्धालु जावरा। फाल्गुन मास आते ही मंदिरों और श्रद्धालुओं के मन में भक्ति, उल्लास और रंगों की अनोखी उमंग छा जाती है। भगवान श्रीकृष्ण और श्याम भक्तों की परंपरा से जुड़ा फाग उत्सव आस्था, संगीत और प्रेम का प्रतीक माना जाता है, जिसमें भजनों की स्वर लहरियों और गुलाल के रंगों के बीच भक्त अपने आराध्य के चरणों में श्रद्धा अर्पित करते हैं। ऐसे ही भक्तिमय वातावरण में लीनेस क्लब जावरा द्वारा मंदसौर स्थित खाटू श्याम मंदिर में फाग उत्सव का आयोजन किया…
जावरा। कृषि उपज मंडी समिति जावरा द्वारा कृषक, व्यापारी, तुलावटी एवं हम्माल बंधुओं के लिए आवश्यक सूचना जारी की गई है। मंडी संचिव द्वारा जारी किए गए आदेश में बताया कि आगामी दिनों में लगातार शासकीय व स्थानीय अवकाश रहने के कारण अरनियापीठा प्रांगण जावरा तथा सभी उपमंडियां बंद रहेंगी। इन दिनों में बंद रहेगी मंडिया – जारी सूचना के अनुसार — 28 फरवरी 2026 को माह का चौथा शनिवार, 01 मार्च 2026 को रविवार (शासकीय अवकाश), 03 मार्च 2026 को धुलेंडी (होली का दूसरा दिन), 05 मार्च 2026 को कलेक्टर द्वारा घोषित स्थानीय अवकाश, 06 मार्च 2026 को रमजान…
– आरजीएसए अंतर्गत पोलो ग्राउंड पर जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता सम्पन्न – जिलेभर की टीमों ने दिखाया दमखम – विजेता व उपविजेता टीमों को नगद पुरस्कार और ट्रॉफी से किया सम्मानित रतलाम। पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने और ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (आरजीएसए) अंतर्गत बुधवार को शहर के पोलो ग्राउंड पर जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का रोमांचक आयोजन हुआ। जिलेभर से पहुँची जनपद पंचायतों की टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। कड़े मुकाबलों के बाद बालक वर्ग में बाजना और बालिका वर्ग में पिपलौदा की…
जावरा। प्रदेश में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और किसानों की फसलों को हो रहे भारी नुकसान का मुद्दा अब विधानसभा तक पहुंच गया है। जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय ने बेसहारा गोवंश और नीलगाय की समस्या को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुए इसे जनसुरक्षा और कृषि दोनों के लिए गंभीर खतरा बताया। विधानसभा में मुद्दा उठाते हुए डॉ. पांडेय ने कहा कि प्रदेश के कई शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में मुख्य सड़कों पर आवारा गोवंश का जमावड़ा आम बात हो गया है। रात के समय सड़कों पर बैठे पशुओं के कारण आए दिन वाहन चालक दुर्घटनाओं का शिकार हो…
इंदौर-उज्जैन संभाग में नशे व अवैध हथियारों पर बड़ा एक्शन : 61 हजार से अधिक मामले दर्ज, ढाई हजार अपराधी जिला बदर
– औद्योगिक विकास, स्वास्थ के साथ पर्यावरण से जुड़े मुद्दे भी उठाए जावरा। प्रदेश में नशे के कारोबार और अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस-प्रशासन ने व्यापक कार्रवाई की है। बीते दो वर्षों में इंदौर-उज्जैन संभाग के जिलों में नशीले पदार्थों व अवैध हथियारों से जुड़े 61 हजार 490 मामले दर्ज कर कार्रवाई की गई है। यह जानकारी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय के प्रश्न के उत्तर में दी। विधायक डॉ. पांडेय ने संभाग में बढ़ती नशीली वस्तुओं की बिक्री और अवैध हथियारों की गतिविधियों पर चिंता जताते हुए कार्रवाई की प्रगति पूछी थी। मुख्यमंत्री ने…
– विधानसभा से लेकर पुलिस मुख्यालय तक उठे सवाल, हजारों लोग आज भी पैसे के इंतज़ार में जावरा/भोपाल। मध्यप्रदेश में सहारा समूह में जमा पूंजी वापस पाने के लिए भटक रहे लाखों निवेशकों का मुद्दा अब फिर गरमा गया है। विधानसभा में पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह द्वारा उठाए गए सवाल के बाद सरकार के जवाब, पुलिस मुख्यालय के आदेश और जमीनी हकीकत के बीच बड़ा विरोधाभास सामने आया है। आरोप है कि सरकार ने सदन में भ्रामक जानकारी दी, जबकि प्रदेश भर में सैकड़ों एफआईआर दर्ज होने के बावजूद कार्रवाई लगभग शून्य है। विधानसभा में दिया गया जवाब विवादों में…
– श्री अम्बेमाताजी (पहाड़ी वाली) मंदिर, सुजापुर में संत कुटी निर्माण का भव्य शिलान्यास आज जावरा। समीप स्थित ग्राम सुजापुर में स्थित स्वयंभू आदि शक्ति पीठ श्री अम्बेमाताजी (पहाड़ी वाली) मंदिर में एक विशाल एवं ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन होने जा रहा है। मंदिर परिसर में संत कुटी निर्माण हेतु भव्य शिलान्यास एवं भूमि पूजन समारोह का आयोजन गुरुवार, 26 फरवरी 2026 को बड़े श्रद्धा-उत्साह के साथ किया जाएगा। इस पावन अवसर पर देश-प्रदेश के अनेक संत-महात्मा, गुरुजन, भक्तगण एवं धर्मप्रेमी श्रद्धालु उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में वेद-मंत्रों, पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच भूमि पूजन कर संत कुटी निर्माण कार्य का…
