– जावरा की नाहटा कॉलोनी में हुई उद्यमियों की बैठक
जावरा। सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के विकास तथा उद्योग संचालन में आने वाली समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से लघु उद्योग भारती द्वारा जावरा इकाई के गठन को लेकर नाहटा कॉलोनी में युवा उद्यमियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश एवं मालवा प्रांत के पदाधिकारियों ने उद्योगपतियों को संगठन की कार्यप्रणाली, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
बैठक में मध्य प्रदेश प्रदेशाध्यक्ष राजेश मिश्रा, मालवा प्रांत अध्यक्ष राजेंद्र दुबे, संयुक्त सचिव संजय व्यास एवं रतलाम इकाई अध्यक्ष अनिल सारडा, जावरा उद्योग संघ के अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश ओस्तवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
पदाधिकारियों ने बताया कि लघु उद्योग भारती केंद्रीय स्तर पर उद्योगों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान, उत्पादन और विक्रय में आने वाली बाधाओं को दूर करने तथा उद्यमियों के हित में लगातार कार्य कर रही है। साथ ही वर्षभर किए जाने वाले संगठनात्मक और औद्योगिक विकास से जुड़े कार्यक्रमों की जानकारी भी दी गई।
राहुल संयोजक नियुक्त –
बैठक के दौरान प्रदेशाध्यक्ष द्वारा युवा उद्योगपति राहुल ओस्तवाल को जावरा इकाई का संयोजक नियुक्त किया गया। राहुल ओस्तवाल ने सभी उपस्थित सदस्यों का परिचय अतिथियों से करवाते हुए आश्वस्त किया कि जल्द ही शहर के उद्योगपतियों से संपर्क कर उन्हें संगठन से जोड़ते हुए इकाई का विधिवत गठन किया जाएगा। कार्यक्रम का आभार कपिल पटेल ने व्यक्त किया। बैठक में विरेन्द्र सिंह चौहान, सय्यद अमजत अली, हुसैन भाई, पियूष चपरोद, सार्थक गर्ग, रोनक कोठारी, विशाल मेहता, देवेश चावला, विशाल पोरवाल, रोहित गंगवाल, अंशुल मेहता, महेश जसानी, शशांक अग्रवाल, विनीत संचेती, अरविन्द मोदी, विशाल जैन सहित कई युवा उद्यमी उपस्थित रहे।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

