• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा के खिलाडिय़ों का राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में चयन, अशोकनगर में दिखाएंगे दम

May 8, 2026

ताल पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन : 2 क्विंटल डोडाचूरा, 3.48 किलो अफीम और पिस्टल बरामद

May 7, 2026

जावरा में लघु उद्योग भारती के गठन की पहल, राहुल ओस्तवाल बने इकाई संयोजक

May 7, 2026
Facebook Twitter Instagram
Friday, May 8
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»इंदौरी गैंग का ‘बकरा कनेक्शन’ फेल : कार से जावरा आकर की चोरी, पुलिस ने 4 बदमाश दबोचे
जावरा

इंदौरी गैंग का ‘बकरा कनेक्शन’ फेल : कार से जावरा आकर की चोरी, पुलिस ने 4 बदमाश दबोचे

EditorBy EditorMay 7, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– बकरा चोरी का बड़ा खुलासा — इंदौर से आए शातिरों की गैंग गिरफ्तार
– 80 हजार की चोरी, 6.62 लाख का मश्रुका बरामद, जावरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई
जावरा। शहर में बकरा चोरी की वारदात को अंजाम देने आए इंदौर के युवकों का गैंग आखिरकार पुलिस के जाल में फंस गया। रात के अंधेरे में स्विफ्ट कार से जावरा पहुंचे आरोपियों ने फरियादी के घर के पीछे बने कमरे का ताला तोड़कर 08 बकरा-बकरी चोरी कर लिए, लेकिन पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई ने पूरे गिरोह का पर्दाफाश कर दिया।
रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक युवराज सिंह चौहान के मार्गदर्शन में जावरा शहर थाना प्रभारी दीपक मंडलोई की पुलिस टीम और साइबर सेल टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
फरियादी शाकीर पिता रजाक पटेल निवासी महिदपुर गेट जावरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 26-27 अप्रैल की रात अज्ञात बदमाश उनके घर के पीछे बने कमरे का ताला तोड़कर दो बकरियां, चार बड़े बकरे और दो छोटे बकरे चोरी कर ले गए। चोरी गए पशुओं की कीमत करीब रुपए 80 हजार बताई गई थी। घटना के बाद पुलिस ने जावरा, भुतेड़ा, नागदा, उन्हेल, उज्जैन और इंदौर तक दबिश दी। साइबर सेल की तकनीकी मदद और जमीनी पुलिसिंग के आधार पर आरोपियों को ट्रेस कर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी करना कबूल लिया।
80 हजार की चोरी, 6.62 लाख का मश्रुका जप्त –
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गए चार बड़े बकरे, वारदात में इस्तेमाल सिल्वर रंग की स्विफ्ट कार क्रमांक MP-13-ZM-9997, एक चाकू, दो लोहे की टामियां और नगदी ₹2,120/- जब्त की है। आरोपियों ने कुल 80 हजार रुपए के की चोरी की थी, लेकिन पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से जो मश्रुका जप्त किया हैं उसकी किमत लगभग 6.62 लाख रुपए बताई गई है।
चारो गिरफ्तार आरोपी इंदौर के –
पुलिस ने चोरी के इस मामले में अब्दुल दानीश पिता अब्दुल राशीद खान(20), निवासी सदर बाजार इंदौर, जिशान उर्फ हम्मु पिता साजिद, (23), निवासी जुना रिशाला इंदौर, अमीरुद्दीन पिता नजीमुद्दीन (38), निवासी मल्हारगंज रोड इंदौर तथा जुनेद पिता गुलरेज, (19), निवासी सदर बाजार इंदौर को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपीगण जावरा और आसपास के क्षेत्रों में अन्य चोरी की वारदातों में भी शामिल हो सकते हैं। पुलिस अब रिमांड लेकर उनसे अन्य मामलों में पूछताछ करेगी।

Post Views: 8
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा में लघु उद्योग भारती के गठन की पहल, राहुल ओस्तवाल बने इकाई संयोजक

May 7, 2026

गुरु भक्ति का भव्य पर्वं : 17 मई को होगा श्री कस्तूर मुनि पावन धाम का लोकार्पण एवं भूमि पूजन

May 7, 2026

रजिस्ट्री रोक पर हंगामा : उप पंजियक कार्यालय पर धरना, अब फोरलेन जाम की चेतावनी

May 7, 2026
Don't Miss
खेल

जावरा के खिलाडिय़ों का राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में चयन, अशोकनगर में दिखाएंगे दम

By EditorMay 8, 2026

– जावरा हैंडबॉल क्लब के 12 बालक एवं 8 बालिका खिलाडिय़ों का हुआ चयन जावरा।…

ताल पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन : 2 क्विंटल डोडाचूरा, 3.48 किलो अफीम और पिस्टल बरामद

May 7, 2026

जावरा में लघु उद्योग भारती के गठन की पहल, राहुल ओस्तवाल बने इकाई संयोजक

May 7, 2026

गुरु भक्ति का भव्य पर्वं : 17 मई को होगा श्री कस्तूर मुनि पावन धाम का लोकार्पण एवं भूमि पूजन

May 7, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा के खिलाडिय़ों का राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में चयन, अशोकनगर में दिखाएंगे दम

May 8, 2026

ताल पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन : 2 क्विंटल डोडाचूरा, 3.48 किलो अफीम और पिस्टल बरामद

May 7, 2026

जावरा में लघु उद्योग भारती के गठन की पहल, राहुल ओस्तवाल बने इकाई संयोजक

May 7, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.