Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
विद्युत मोटर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार 3 फरार – आरोपियो के कब्जे से 7 मोटर, ऑटो सहित करीब 2 लाख 40 हजार का मश्रुका जप्त जावरा। थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा पुलिस को विद्युत मोटर चोरी की घटनाओं में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है तथा चोरी की सात विद्युत पानी की मोटर और घटना में प्रयुक्त ऑटो रिक्शा बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार (भा.पु.से.) द्वारा जिले में चोरी, लूट एवं नकबजनी की…
विधानसभा में जावरा की गूंज : महिलाओं के लिए 52 करोड़, 40 रोजगार मेले, सहकारी समितियां घाटे में !
– विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय के सवालों पर मंत्रियों के खुलासे – 1 लाख महिलाएं समूहों से जुड़ीं, 2021 युवाओं को नौकरी, 86 सहकारी संस्थाएं नुकसान में जावरा/भोपाल। विधानसभा में जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय द्वारा उठाए गए सवालों ने रतलाम जिले की विकास योजनाओं, रोजगार स्थिति और सहकारी संस्थाओं की वास्तविक तस्वीर सामने ला दी। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने बताया कि बीते 5 वर्षों में जिले में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए 52 करोड़ 28 लाख की राशि स्वीकृत की गई है। मंत्री ने जानकारी दी कि रतलाम जिले में 8665 महिला स्व-सहायता समूह…
– 54 करोड़ के 803 विद्युतीकरण कार्य स्वीकृत, जावरा में विकास की कई योजनाओं पर विधानसभा में खुलासा – ट्रांसफार्मर-उपकेंद्र से लेकर आंगनवाड़ी भवन और जल योजनाओं तक – मंत्रियों ने दिए आंकड़े, कई कार्य पूरे, कई प्रगति पर जावरा/भोपाल। जावरा विधानसभा क्षेत्र में पिछले पांच वर्षों में विद्युत सुविधाओं के विस्तार को लेकर बड़े पैमाने पर कार्य स्वीकृत हुए हैं। यह जानकारी ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय के विधानसभा में पूछे गए प्रश्न के जवाब में दी। मंत्री ने बताया कि क्षेत्र में नवीन एवं क्षमतावृद्धि वाले ट्रांसफार्मर तथा नए विद्युत उपकेंद्रों की…
– अतिवृष्टि से नुकसान का सर्वे और मुआवजा तय करने की मांग – बांछड़ा समाज के बच्चों के लिए छात्रावास खोलने का मुद्दा भी उठाया जावरा/भोपाल। जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय ने विधानसभा के बजट सत्र के दौरान क्षेत्र से जुड़े अहम मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने बीते दिनों क्षेत्र में बेमौसम तेज वर्षा और आंधी से किसानों की फसलों को हुए भारी नुकसान का मामला सदन में रखते हुए सरकार से शीघ्र राहत दिलाने की मांग की। डॉ. पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव किसानों के प्रति संवेदनशील रहे हैं और पूर्व में भी प्राकृतिक आपदा…
— विधायक डॉ. पांडेय ने आपदा प्रबंधन संसाधन बढ़ाने की उठाई मांग भोपाल/जावरा। विधानसभा सत्र के दौरान विधायक डॉ. पांडेय ने रतलाम जिले में आपदा प्रबंधन व्यवस्था की कमजोरियों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने हाल के वर्षों में हुई विभिन्न घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि जिले में आपात स्थितियों से निपटने के लिए पर्याप्त संसाधनों का अभाव स्पष्ट रूप से सामने आया है। विधायक ने बताया कि जावरा क्षेत्र में औद्योगिक क्षेत्रों में गैस रिसाव, जल में डूबने की घटनाएं, बिना मुंडेर के कुओं तथा खुले बोरवेल में गिरने से हुई जनहानि जैसी दुर्घटनाओं के दौरान राहत-बचाव…
अपने पारंपरिक खेल – अपनी विरासत : बच्चों संग खेलकर बड़ों ने जिया बचपन, परिवारों में बढ़ा अपनापन
– भारत विकास परिषद, जावरा का अनूठा आयोजन — कबड्डी, सितोलिया, लंगड़ी से गूंजा मैदान, मोबाइल की लत पर भी हुआ मंथन जावरा। भारत विकास परिषद, शाखा जावरा द्वारा आयोजित अपने पारंपरिक खेल-अपनी विरासत कार्यक्रम ने पारिवारिक सौहार्द, सांस्कृतिक मूल्यों और पीढिय़ों के बीच आत्मीय जुड़ाव को सशक्त करने का प्रेरक संदेश दिया। कार्यक्रम में 55 वर्ष तक की आयु के सदस्यों ने अपने बचपन के लोकप्रिय पारंपरिक खेल—कबड्डी, सितोलिया, लंगड़ी, घोड़ी, टायर चलाना, भंवरी चलाना, रस्सीकूद, खो-खो, गधा मार, क्रिकेट आदि—अपने बच्चों के साथ खेलकर एक यादगार पारिवारिक मिलन का आनंद लिया। मैदान बच्चों की हंसी-खुशी और बड़ों के…
– उज्जैन से जुड़ा नेटवर्क, सप्लायर एजाज की तलाश जारी जावरा/आलोट। जिले में अवैध हथियारों के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए आलोट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जीवनगढ़ रोड पर की गई नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को दबोचकर उनके पास से अवैध पिस्टल और 8 जिंदा कारतूस बरामद किए। इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय हथियार सप्लाई नेटवर्क का खुलासा होने के संकेत मिल रहे हैं। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल और एसडीओपी पल्लवी गौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक मुनेन्द्र गौतम की…
– परिजनों का आरोप ‘मार डालेंगेÓ की धमकी के बाद हुई मौत, गिरफ्तारी व FIR की मांग पर उग्र प्रदर्शन, – पुलिस ने 5 लोगों को राउंड-अप किया जावरा। शनिवार को हरियाखेड़ा में हुई घटना के बाद जावरा में शव रखकर प्रदर्शन हुआ, तो रविवार को भी हाटपिपलिया पुलिस चौकी के बाहर ग्रामीणो ने शव रखकर करीब 5 घंटे तक प्रदर्शन किया। मामला जमीन विवाद से जुड़ा हैं, जिसमें बर्डियागोयल निवासी मोतीलाल प्रजापत (45) की शनिवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई, मौत के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया। चूंकि मामला जमीन विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है…
जावरा। विश्व प्रसिद्ध श्री मणिभद्र मंदिर, जावरा के जीर्णोद्धार की 17 वीं वर्षगाँठ आगामी 15 मार्च 2026 (रविवार) को हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। श्री मणिभद्र भक्त मंडल, जावरा के तत्वावधान में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में विशेष धार्मिक अनुष्ठान, आकर्षक अंगरचना, मनमोहक मंदिर सजावट, छप्पन भोग अर्पण तथा भव्य महाआरती के साथ सकल जैन समाज का स्वामीवात्सल्य भी आयोजित होगा।वर्षगाँठ महोत्सव की तैयारियों के तहत कार्यक्रम की आमंत्रण पत्रिका का शुभ लेखन 22 फरवरी को पिपली बाजार उपाश्रय में शुभ मुहूर्त पर सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत नवकार मंत्र के जाप एवं जयकारों के साथ हुई। इसके पश्चात नगर…
– सरपंच के समर्थन में उतरा पाटीदार समाज, झूठी FIR बताकर निष्पक्ष जांच की मांग – एसपी के नाम सौंपा सीएसपी व थाना प्रभारी को ज्ञापन जावरा। ग्राम हरियाखेड़ा में शनिवार को हुए सनसनीखेज घटनाक्रम ने अब सामाजिक और राजनीतिक रूप ले लिया है। गांव में लक्ष्मीचंद्र का शव पानी की टंकी पर लटका हुआ मिलने के बाद पुलिस ने सरपंच जितेन्द्र पाटीदार एवं उनके परिवार के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया था, लेकिन अब पाटीदार समाज खुलकर सरपंच के समर्थन में सामने आ गया है। समाजजनों ने पूरे मामले को राजनीतिक दबाव में दर्ज झूठी FIR बताते हुए उच्च स्तरीय…
