— अंतर्राज्यीय गैंग पर बड़ा शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार
जावरा/नीमचा/जोधपुर। मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई ने दो बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय तस्करी नेटवर्क पर करारा प्रहार किया है। इन कार्रवाइयों में जहां एक ओर 31 क्विंटल से अधिक डोडाचूरा से भरा ट्रक जब्त किया गया, वहीं दूसरी कार्रवाई में 31,500 से अधिक प्रतिबंधित नशीली गोलियां बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
हाईवे लूट के बाद तस्करी की साजिश नाकाम –
सीबीएन की क्क&ढ्ढ सेल, जावरा को खुफिया सूचना प्राप्त हुई थी कि रतलाम जिले के पिपलोदा क्षेत्र से जुड़ा एक आपराधिक गिरोह हाईवे पर डोडाचूरा से भरे ट्रकों को लूटकर अवैध तस्करी में लिप्त है। 3 मई 2026 को सूचना मिली कि देवास-उज्जैन टोल प्लाजा (-752ष्ठ) के पास पंजाब नंबर के एक ट्रक को गिरोह ने लूट लिया है और उसमें भरे मादक पदार्थ को स्थानीय स्तर पर खपाने की तैयारी की जा रही है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सीबीएन टीम ने जावरा-रतलाम मार्ग पर सघन तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान बड़ायला चौरासी फंटा स्थित एक ढाबे के पास संदिग्ध ट्रक लावारिस हालत में खड़ा मिला।
31 क्विंटल डोडाचूरा बरामद, चिप्स की बोरियों में छुपाया था माल –
टीम द्वारा ट्रक को जब्त कर जावरा कार्यालय लाकर तलाशी लेने पर चौंकाने वाला खुलासा हुआ। ट्रक में कुल 157 कट्टों में भरा 3160.380 किलोग्राम (करीब 31 क्विंटल) डोडाचूरा बरामद किया गया। तस्करों ने पुलिस को भ्रमित करने के लिए डोडाचूरा को 150 बोरी आलू चिप्स के कवर कार्गो के नीचे छुपा रखा था। ट्रक के केबिन से कुछ अहम दस्तावेज भी मिले हैं, जिनके आधार पर तस्करी नेटवर्क की कडय़िों को जोड़ा जा रहा है। इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।
जोधपुर में नशीली गोलियों की सप्लाई चेन का भंडाफोड़ –
दूसरी बड़ी कार्रवाई में सीबीएन की संयुक्त टीम ने राजस्थान के जोधपुर में मन: प्रभावी दवाओं की अवैध तस्करी का खुलासा किया। टीम को सूचना मिली थी कि एक मोटरसाइकिल सवार मिल्कमैन कॉलोनी क्षेत्र से आसपास के गांवों में नशीली गोलियों की सप्लाई करने वाला है। 4 मई की तड़के टीम ने गोरू मिष्ठान भंडार के पास घेराबंदी कर एक होंडा शाइन मोटरसाइकिल को रोका।
31,500 अल्प्राजोलाम टैबलेट सहित दो आरोपी गिरफ्तार –
तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल में रखे एक बॉक्स से भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं बरामद की गईं, जिनमें 31,500 अल्प्राजोलाम टैबलेट, 20 ट्रामाडोल टैबलेट शामिल हें। मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया तथा मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।
अंतर्राज्यीय नेटवर्क की जांच तेज –
सीबीएन अधिकारियों के अनुसार, दोनों मामलों में बड़े स्तर पर संचालित अंतर्राज्यीय तस्करी नेटवर्क की जांच जारी है। प्रारंभिक जांच में अन्य राज्यों से जुड़े तार सामने आने की संभावना जताई जा रही है। लगातार हो रही इन बड़ी कार्रवाइयों से यह स्पष्ट संकेत मिलता है कि सीबीएन अब तस्करों के खिलाफ आक्रामक रणनीति अपनाते हुए नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए पूरी ताकत झोंक रहा है। आने वाले समय में भी ऐसे अभियानों को और तेज किया जाएगा।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

