Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
– गोवर्धन पटेल ने विद्यार्थियों को दी विभिन्न जानकारी जावरा। सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वतीपुरम पहाडिय़ा रोड जावरा के कृषि संकाय के छात्र-छात्राओं ने बुधवार को औद्योगिक थाना क्षेत्र स्थित एक कृषि फार्म हाउस का शैक्षणिक भ्रमण किया। जहां उन्होंने पशुओं की नस्ल के बारे में जाना, गाय की अनेक प्रजातियों के बारे में जानकारी प्राप्त की, उपचारित आलू कैसे उपचारित किए जाते हैं उन्हें खेतों में किस प्रकार लगाया जाता है, लगाते समय खाद कितनी मात्रा में दिया जाएगा, गेहूं को कब लगाया जाना उचित रहेगा आदि की जानकारी कृषक गोवर्धन पटेल से प्राप्त की साथ ही विभिन्न कीटनाशकों एवं…
– प्रतिदिन माता की आरती के साथ महिलाओं को युवतियों का हो रहा गरबा रास जावरा। श्री नव दुर्गा उत्सव समिति पटेल कॉलोनी द्वारा नौ दिवसीय माता की आराधना का पर्व धुमधाम से मनाया जा रहा है। जिसके तहत प्रतिदिन रात में माताजी की आरती के साथ महाप्रसादी का वितरण किया जा रहा है। महाआरती के बाद कॉलोनी की महिलाओं और युवतियों द्वारा गरबा रास की प्रस्तुति दी जा रही है। कार्यक्रम संयोजक राजकुमार मीणा ने बताया कि मंगलवार की रात में माताजी की आरती में मुख्य अतिथि के रुप में बीएमओ जावरा डॉ दीपक पालडिय़ा, महाविद्यालय की प्राध्यापक डॉ…
– जय मां चामुण्डा उत्सव समिति के पांडाल में दिलाई शपथ जावरा। जय माँ चामुंडा उत्सव समिति द्वारा प्रतिवर्षानुसार नित्यानंंदधाम कॉलोनी में माता की आराधाना के साथ गरबो का आयोजन किया जाता है। लेकिन इस बाद चुनावी आचार संहिता के साये में त्यौहार मनाया जा रहा है, जैसा कि विदित है कि आगामी 17 नवम्बर को विधानसभा का मतदान होना है। इसी को ध्यान में रखते गरबा पांडाल में मतदाता जगरूकता अभियान के तहत गरबा करने वाली महिलाओं और कॉलोनीवासियों को मतदान करने की शपथ दिलाई गई। https://youtu.be/pgwg_ybPNZ4?si=fkr_q3XqHiu0pm4L शपथ समाजसेवी गायत्री अरोड़ा ने दिलाई। शपथ श्रीमती सरोज वेलफेयर सोसायटी के…
– शहर की राजनीति में पहली बार इतना संस्पेंस टिकट के इंतजार में पथराई उम्मीद्वारों के साथ समर्थकों की आंखे – मतदान को महज 29 दिन शेष, लेकिन नहीं बन पा रहा चुनावी माहोल जावरा। मध्यप्रदेश में चुनावी बिगुल बज चुका है, भाजपा और कांग्रेस ने अपने पत्ते भी खोलना शुरु कर दिए है, मतदान को भी केवल 29 दिन ही शेष रहे है इधर 21 अक्टुबर को नामांकन की अधिसूचना भी जारी हो जाएंगी, लेकिन इन सबके बाद भी जावरा में अब तक चुनावी माहोल नहीं बन पाया है, वजह है दोनो ही दलों द्वारा अब तक अपने प्रत्याशी…
जावरा। आसोज माह की ओलिजी तप आराधना का आयोजन 20 अक्टूबर से जैन पंचायती नोहरा पिपली बाजार पर आयोजित किया जा रहा है। जिसका संपूर्ण लाभ समता युवा संघ जावरा द्वारा लिया गया है। श्री राजेन्द्र जैन श्वेतांबर पेढ़ी ट्रस्ट अध्यक्ष सुजानमल दसैडा, महासचिव सर्राफा प्रकाश कांठेड़ ने बताया कि पेडी ट्रस्ट के माध्यम से सकल श्वेतांबर समाज की ओलीजी तप आराधना समाज के लाभार्थियों के सहयोग से निरंतर कराई जा रही है। इस तप आराधना में वरर्ण, उड़द, अष्ट कर्म,अष्टापद, बीज स्थानक तप ओलिजी के तपस्वी भाग लेंगे। इस नौ दिवसीय आयोजन में लगभग 200 तपस्वी शामिल होंगे। आयोजन…
– शहर के अधिवक्ता रहे अतिथि के रुप में मौजुद जावरा। शहर में स्टेशन रोड स्थित जेतका साहब की गली में श्री सांवरिया मित्र मंडल द्वारा मनाये जा रहे नव दुर्गा उत्सव के तहत मंगलवार की रात में माताजी की आरती के बाद राधा कृष्ण की थीम पर साधिकाओं द्वारा गरबा रास कर माताजी की आराधना की गई। संस्था संरक्षक एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, सचिव पुष्पेंद्र सिंह गंभीर (बम्पी भैया) ने बताया कि मंगलवार को हुए विशेष गरबा में अतिथि के रुप में अधिवक्ता सजी वर्गीस, तनमय सोनी, राहुल पहाडिय़ा तथा समाजसेवी अपार दसेड़ा उपस्थित रहे। https://youtu.be/jwdW9Ly5vJA?si=mFFkzKuGtfQRslCK संस्था…
बुजुर्गों के घर पर ही वोट डालने की सुविधा उपलब्ध करावे पीठासीन अधिकारी- जिला निर्वाचन अधिकारी जिले की पांचो विधानसभा के सभी पीठासीन अधिकारियो को सोपी जिम्मेदारी 12-डी (डाक मतपत्र) से कर सकेगे बुजुर्ग और दिव्यांग मतदान रतलाम । विधानसभा चुनाव 23 में इस बार 80 साल के बुजुर्ग अपने घर से ही मतदान कर सकेगे, निर्वाचन आयोग की मंशानुसार जिलाकलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी भास्कर लक्षकार ने मंगलवार को कहा कि निर्वाचन में हर मत महत्वपूर्ण है निर्वाचन आयोग की मंशा है कि घर पर ही वोट डालने की सुविधा दिव्यांग एवं 80 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों…
– हुसैन टैकरी प्रबंध समिति ने एसडीएम और चोकी प्रभारी से की थी शिकायत जावरा। विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल तथा सर्वधर्म आस्था के केन्द्र हुसैन टैकरी शरीफ के स्वामित्व की कृषि भूमि पर अतिक्रमण कर पक्का निर्माण किए जाने की शिकायत हुसैन टैकरी प्रबंध समिति पदाधिकारियों ने अनुविभागीय अधिकारी व हुसैन टैकरी चौकी प्रभारी से की, जिस पर जांच उपरांत शिकायत सही पाए जाने पर मंगलवार को उक्त अतिक्रमण ढहाया गया। https://youtube.com/shorts/uHj5tBo7MV0?si=Tqfm6YbI6iBEt78A प्रबंध समिति सचिव बाले खान ने बताया कि वक्फ बोर्ड हुसैन टेकरी शरीफ की सर्वे नंबर 8 की कृषि भूमि पर कुछ लोगों ने 15 बाय 60 का…
रतलाम l त्योहारी सीजन में आम जनता शुद्ध और गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थ मिले इसको लेकर जिला कलेक्टर भास्कर लक्षकार के निर्देश पर खाद्य एवम औषधि प्रशासन के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा मिलावट के विरूद्ध लागातार कार्यवाही की जा रही है । मंगलवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश जमरा एवम् प्रीति मंडोरिया द्वारा रतलाम शहर में कार्यवाही करते हुए दो बत्ती स्थित कृष्णा फास्ट फूड से पनीर और उपयोग किया गया सोयाबीन तेल के नमूने लिए। स्टेशन रोड़ स्थित लारेलाप्प रेस्टोरेंट से पनीर और आटे के नमूने लिए एवम् रजत रेस्टोरेंट से मैदे का नमूना लिया। इसके बाद काटजू नगर…
– मंगलवार की शाम को हुई टेस्टिंग जावरा । शहर को दो भागों में बांटने वाले रेलवे फाटक क्रमांक 177 पर रेलवे ओवर ब्रिज बनकर आवागमन के लिए पूरी तरह से तैयार है। ब्रिज पर रोशनी के लिए विधुतीकरण का कार्य विगत दिनों से जारी था। जिसकी टेस्टिंग मंगलवार को शाम 7 बजकर 16 मिनिट पर की गई। ब्रिज पर लगी लाइट में विधुत प्रदाय होते ही ब्रिज दूधिया रोशनी में नहा गया। https://youtu.be/uufoCxCYtUU?feature=shared उलेखनीय है कि बहुप्रतीक्षित रेलवे ओवर ब्रिज का लोकार्पण गत 7 अक्टूम्बर को विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय और भाजपा कार्य समिति सदस्य के के सिंह कालूखेड़ा…
