जावरा। आसोज माह की ओलिजी तप आराधना का आयोजन 20 अक्टूबर से जैन पंचायती नोहरा पिपली बाजार पर आयोजित किया जा रहा है। जिसका संपूर्ण लाभ समता युवा संघ जावरा द्वारा लिया गया है।
श्री राजेन्द्र जैन श्वेतांबर पेढ़ी ट्रस्ट अध्यक्ष सुजानमल दसैडा, महासचिव सर्राफा प्रकाश कांठेड़ ने बताया कि पेडी ट्रस्ट के माध्यम से सकल श्वेतांबर समाज की ओलीजी तप आराधना समाज के लाभार्थियों के सहयोग से निरंतर कराई जा रही है। इस तप आराधना में वरर्ण, उड़द, अष्ट कर्म,अष्टापद, बीज स्थानक तप ओलिजी के तपस्वी भाग लेंगे। इस नौ दिवसीय आयोजन में लगभग 200 तपस्वी शामिल होंगे।
आयोजन की परोसदारी में समाज के लगभग 25 नवयुवक , महिला , बहु एवं बालिका मंडल के लगभग 200 सदस्य अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। गत वर्ष से सभी आराधक तपस्वी के लिए पास व्यवस्था लागू की गई जो भी तपस्वी ओलीजी करना चाहे वह श्री राजेंद्र जैन श्वेतांबर पेडी पिपली बाजार से पास प्राप्त कर ले।
पेडी ट्रस्ट अध्यक्ष सुजानमल दसेड़ा, महासचिव सर्राफ प्रकाश कांठेड़, सुभाष टुकडिय़ा, अशोक झामर, समता युवा संघ के मनीष ओस्तवाल, चिराग कांठेड़, पीयूष चपडोद, पंकज ओस्तवाल, अर्पण कांठेड़, विपिन पितलिया एवं समस्त समता युवा संघ ने तप आराधना में अधिक से अधिक की संख्या में भाग लेने का अनुरोध सकल जावरा श्वेतांबर श्री संघ से किया है।


