– विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने की घोषणा, पौधारोपण के साथ हुआ आयोजन
जावरा। आनंदी हनुमान मुक्तिधाम, जावरा में रविवार को धार्मिक आस्था, सामाजिक सहभागिता और पर्यावरण संरक्षण का सुंदर संगम देखने को मिला। क्षेत्रीय विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय के मुख्य आतिथ्य में भगवान महादेव की भव्य प्रतिमा स्थल का विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ। भगवान महादेव की प्रतिमा स्थापना का यह धार्मिक कार्य स्वर्गीय श्री कल्याणमल जी अग्रवाल की पुण्य स्मृति में अग्रवाल परिवार (सबका कल्याण) द्वारा करवाया जा रहा है। परिवार की ओर से इस कार्य को समाज एवं क्षेत्र के कल्याण के लिए समर्पित किया गया है।
कार्यक्रम के दौरान विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने अग्रवाल परिवार के राधेश्याम अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, संजय अग्रवाल एवं हेमंत अग्रवाल का शाल एवं श्रीफल से सम्मान किया। विधायक ने भगवान महादेव से अग्रवाल परिवार सहित समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।
विधायक ने किया पौधारोपण –
कार्यक्रम के दौरान विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय के मार्गदर्शन में मुक्तिधाम परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। विधायक ने स्वयं पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने मुक्तिधाम परिसर को अधिक हरा-भरा एवं सुंदर बनाने के लिए सभी से पौधों की देखभाल एवं संरक्षण का आह्वान किया।
मुक्तिधाम के विकास के लिए विधायक ने की महत्वपूर्ण घोषणा –
कार्यक्रम के दौरान विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने आनंदी हनुमान मुक्तिधाम का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पूर्व में घोषित महिला स्थान गृह के निर्माण कार्य को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही विधायक निधि से मुक्तिधाम परिसर में हॉल निर्माण के लिए 10 लाख रुपए की घोषणा की गई। विधायक ने कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक स्थलों के विकास के साथ-साथ नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना भी प्राथमिकता है। वहीं, अग्रवाल परिवार की ओर से आनंदी हनुमान मंदिर निर्माण के लिए 1 लाख 11 हजार रुपए की राशि प्रदान की गई।
गणमान्य नागरिक एवं समिति पदाधिकारी रहे मौजूद –
कार्यक्रम में आनंदी हनुमान श्मशान घाट समिति अध्यक्ष धर्मचंद चपड़ोद, सचिव चंद्रप्रकाश ओस्तवाल, कोषाध्यक्ष सुभाष टुकडिय़ा, मंदिर निर्माण समिति संयोजक दशरथ कसानिया, राजेश धाकड़, जिला भाजपा महामंत्री महेश सोनी, नगर पालिका उपाध्यक्ष सुशील कोचट्टा, राकेश मेहता, पारस गादिया, सुशील चपड़ोद, घनश्याम सोलंकी, अजय सिंह भाटी, संजय दासोत, वार्ड पार्षद जानी बाई धाकड़ सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित रहे। इसके अलावा मनीष ऊंटवाल, महावीर डांगी, रंजीत सिंघल, विनोद अग्रवाल, सुभाष डूंगरवाल, राहुल चपड़ोद, राहुल उपमन्यु, विमल सिसोदिया, राजेश बरमेचा, राधेश्याम सालित्रा, जगदीश उपमन्यु, अभय कोठारी, फतेहलाल बुरड़, सुनील यति, प्रमोद रावल, रामविलास धाकड़, कमलेश सागित्र, रवि गुल्या, रमेश कासनिया, सुनील वाक्तरिया, सोनू यादव, चंद्रप्रकाश सोलंकी, नंदकुमार महावर, मोतीलाल यदुवंशी, गोपाल मेडतवाल, संतोष शर्मा, मनोहर पांचाल, गणेश सेकवाडिया, विजय दोसाया, भूपेन नामदेव, श्याम नायमा, चेतन खमोरिया, विजय नाहर सहित अनेक नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन चंद्रप्रकाश ओस्तवाल ने किया। आभार सुभाष टुकडिय़ा ने माना।


Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

