– टेबल टेनिस के 10 खिलाड़ी संभाग स्तर पर दिखाएंगे दमखम
– बैडमिंटन के 4 खिलाड़ी जिला स्तर के लिए चयनित
– प्राचार्य डॉ. अश्विन गंगवाल ने दी शुभकामनाएं
जावरा। खेलों के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट परंपरा को आगे बढ़ाते हुए महावीर जैन नेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय के 14 प्रतिभावान खिलाडिय़ों ने बैडमिंटन और टेबल टेनिस प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए जिला एवं संभाग स्तर पर अपना स्थान सुनिश्चित किया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष और उत्साह का माहौल है।
टेबल टेनिस में 10 खिलाडिय़ों का संभाग स्तर के लिए चयन –
टेबल टेनिस प्रतियोगिता में विद्यालय के 10 खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए संभाग स्तर के लिए क्वालीफाई किया। इनमें बालिका वर्ग में मोक्षा लोधा, निश्का क्षिरसागर, रिद्धिमा पालीवाल एवं माधवी जैन शामिल हैं। वहीं बालक वर्ग में हविश मनसुखानी, रिदम गंगवाल, अनय नांदेचा, तीर्थराज चत्तर, हितांश जैन एवं भव्यांश चौरडिय़ा ने सफलता हासिल की।
बैडमिंटन में 4 खिलाडिय़ों ने बनाई जगह –
बैडमिंटन प्रतियोगिता में भी महावीर जैन नेशनल स्कूल के खिलाडिय़ों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। जिला स्तर के लिए चयनित खिलाडिय़ों में बालक वर्ग से कार्तिक बैरागी एवं हर्ष पोरवाल तथा बालिका वर्ग से लावन्या शर्मा एवं नैंसी निधार शामिल हैं। इन खिलाडिय़ों ने अपनी प्रतिभा, निरंतर मेहनत और अनुशासन के दम पर यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।
प्राचार्य ने खिलाडिय़ों को दी बधाई –
विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ. अश्विन गंगवाल ने सभी चयनित खिलाडिय़ों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खिलाडिय़ों की मेहनत और लगन निश्चित रूप से उन्हें आगे भी सफलता दिलाएगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी खिलाड़ी आगामी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचेंगे और विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित करेंगे।
खेल प्रतिभाओं को निखारने पर विद्यालय का विशेष जोर –
महावीर जैन नेशनल स्कूल शिक्षा के साथ-साथ खेलों के क्षेत्र में भी विद्यार्थियों को आगे बढऩे के लिए निरंतर प्रोत्साहित करता है। विद्यालय में विभिन्न खेलों के लिए आवश्यक सुविधाएं, नियमित अभ्यास और अनुभवी प्रशिक्षकों का मार्गदर्शन विद्यार्थियों को अपनी खेल प्रतिभा निखारने का अवसर प्रदान करता है। विद्यालय द्वारा प्रत्येक वर्ष विभिन्न खेल विधाओं में प्रतिभावान खिलाडिय़ों को तैयार किया जाता है, जो जिला, संभाग, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

