• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा पब्लिक स्कूल में भव्य शिक्षक दिवस समारोह, रैम्प वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

September 5, 2026

जावरा की माधवानंद एकेडमी में शिक्षक दिवस समारोह, शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

September 5, 2026

रतलाम पुलिस की कार्रवाई : 5 एमडी ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, 100 ग्राम एमडी ड्रग्स और ईको कार जब्त

September 5, 2026
Facebook Twitter Instagram
Monday, September 7
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»ढोल-मांदल की थाप पर गूंजा जावरा, विश्व आदिवासी दिवस पर उमड़ा जनसैलाब
जावरा

ढोल-मांदल की थाप पर गूंजा जावरा, विश्व आदिवासी दिवस पर उमड़ा जनसैलाब

EditorBy EditorAugust 9, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– जावरा की सड़कों पर दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक
– आदिवासी संस्कृति, एकता और सामाजिक जागरूकता का दिया संदेश
जावरा। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार, 9 अगस्त 2026 को जावरा शहर में आदिवासी समाज द्वारा उत्साह, उमंग और गरिमापूर्ण वातावरण में भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर जावरा शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों की संख्या में समाजजन शामिल हुए। पारंपरिक वेशभूषा, ढोल-मांदल की गूंज और आदिवासी नृत्य ने पूरे शहर को उत्सवमय बना दिया। विश्व आदिवासी दिवस आदिवासी समुदाय के अधिकारों की रक्षा, समृद्ध संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण तथा देश और समाज के विकास में आदिवासी समाज के योगदान को सम्मान देने का महत्वपूर्ण अवसर है।
वाहन रैली के रूप में जावरा पहुंचे हजारों समाजजन –
विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, युवा एवं बच्चे वाहन रैली के रूप में जावरा पहुंचे। अलग-अलग क्षेत्रों से निकली वाहन रैलियां भगत सिंह कॉलेज परिसर में एकत्रित हुईं। यहां बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। कार्यक्रम का नेतृत्व जयस उलगुलान टीम जावरा द्वारा किया गया।पारंपरिक वेशभूषा में निकला भव्य चल समारोह –
भगत सिंह कॉलेज परिसर से आदिवासी समाज का भव्य चल समारोह प्रारंभ हुआ। समाजजन पारंपरिक वेशभूषा और आभूषणों से सुसज्जित होकर समारोह में शामिल हुए। ढोल-मांदल की थाप, पारंपरिक गीत-संगीत और नृत्य ने माहौल को उत्सव में बदल दिया। महिला, पुरुष, युवा और बच्चों ने पारंपरिक नृत्य करते हुए नगर के विभिन्न मार्गों से भ्रमण किया। पारंपरिक वेशभूषा में सजे समाजजनों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। जगह-जगह नगरवासियों ने चल समारोह का स्वागत और समाजजनों का उत्साहवर्धन किया।
संस्कृति और एकता की दिखी शानदार झलक –
चल समारोह के दौरान आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता की शानदार झलक देखने को मिली। ढोल-मांदल की थाप पर महिला-पुरुषों के साथ बड़ी संख्या में युवा और बच्चे भी पारंपरिक नृत्य करते हुए आगे बढ़े। आयोजन के माध्यम से समाजजनों ने अपनी संस्कृति एवं परंपराओं को संरक्षित रखने, नई पीढ़ी को अपनी ऐतिहासिक विरासत से जोडऩे तथा शिक्षा और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने का संदेश दिया। साथ ही समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करने का आह्वान किया गया।ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में पहुंचे समाजजन –
विश्व आदिवासी दिवस के आयोजन में जावरा शहर के साथ आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में समाजजन पहुंचे। विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से महिला, पुरुष और युवा वाहन रैली के माध्यम से जावरा पहुंचे और चल समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लिया। हजारों समाजजनों की मौजूदगी से जावरा शहर में पूरे दिन आदिवासी संस्कृति और उत्सव का माहौल बना रहा। आयोजन ने समाज की सामूहिक शक्ति, एकजुटता और सामाजिक सहभागिता को प्रदर्शित किया।
बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण –
नगर भ्रमण के दौरान भव्य चल समारोह कोर्ट परिसर स्थित भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर पहुंचा। यहां समाजजनों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान बाबा साहब के सामाजिक न्याय, समानता, शिक्षा और अधिकारों से जुड़े विचारों को याद किया गया। समाजजनों ने शिक्षा और सामाजिक जागरूकता को समाज की प्रगति का आधार बनाने का संदेश दिया।चौपाटी क्षेत्र में हुआ चल समारोह का समापन –
नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए भव्य चल समारोह चौपाटी क्षेत्र पहुंचा, जहां इसका समापन हुआ। समापन अवसर पर विश्व आदिवासी दिवस के महत्व पर चर्चा करते हुए आदिवासी संस्कृति, परंपराओं एवं अधिकारों के संरक्षण के साथ शिक्षा, जागरूकता और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संकल्प व्यक्त किया गया। पूरे आयोजन के दौरान आदिवासी समाज की सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं, सामाजिक एकता और उत्साह की शानदार झलक देखने को मिली। महिला, पुरुष, युवा एवं बच्चों की बड़ी भागीदारी ने आयोजन को और भव्य बना दिया।

Post Views: 35
#jaora news today #JAYAS #world Adiwasi diwas
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा पब्लिक स्कूल में भव्य शिक्षक दिवस समारोह, रैम्प वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

September 5, 2026

जावरा की माधवानंद एकेडमी में शिक्षक दिवस समारोह, शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

September 5, 2026

रतलाम पुलिस की कार्रवाई : 5 एमडी ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, 100 ग्राम एमडी ड्रग्स और ईको कार जब्त

September 5, 2026
Don't Miss
जावरा

जावरा पब्लिक स्कूल में भव्य शिक्षक दिवस समारोह, रैम्प वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

By EditorSeptember 5, 2026

– शिक्षकों ने रैम्प वॉक में दिखाया आत्मविश्वास, विद्यार्थियों ने गुलाब और ग्रीटिंग कार्ड देकर…

जावरा की माधवानंद एकेडमी में शिक्षक दिवस समारोह, शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

September 5, 2026

रतलाम पुलिस की कार्रवाई : 5 एमडी ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, 100 ग्राम एमडी ड्रग्स और ईको कार जब्त

September 5, 2026

जन्माष्टमी पर जन सेवा समिति ने बांटे 1111 तुलसी पौधे और श्रीमद्भगवद्गीता

September 4, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा पब्लिक स्कूल में भव्य शिक्षक दिवस समारोह, रैम्प वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

September 5, 2026

जावरा की माधवानंद एकेडमी में शिक्षक दिवस समारोह, शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

September 5, 2026

रतलाम पुलिस की कार्रवाई : 5 एमडी ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, 100 ग्राम एमडी ड्रग्स और ईको कार जब्त

September 5, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.