- बुजुर्गों के घर पर ही वोट डालने की सुविधा उपलब्ध करावे पीठासीन अधिकारी- जिला निर्वाचन अधिकारी
- जिले की पांचो विधानसभा के सभी पीठासीन अधिकारियो को सोपी जिम्मेदारी
- 12-डी (डाक मतपत्र) से कर सकेगे बुजुर्ग और दिव्यांग मतदान
रतलाम । विधानसभा चुनाव 23 में इस बार 80 साल के बुजुर्ग अपने घर से ही मतदान कर सकेगे, निर्वाचन आयोग की मंशानुसार जिलाकलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी भास्कर लक्षकार ने मंगलवार को कहा कि निर्वाचन में हर मत महत्वपूर्ण है निर्वाचन आयोग की मंशा है कि घर पर ही वोट डालने की सुविधा दिव्यांग एवं 80 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को उपलब्ध कराया जाये, ताकि वे भी अपने मत का उपयोग कर सके और मतदान करने के लिए किसी के सहारे की जरुरत नहीं पड़े ।
जिला कलेक्टर ने इसके लिये पीठासीन अधिकारी एवं उनकी टीम को यह महत्वपर्ण जिम्मेदारी सौपी गई है। कलेक्टर श्री लक्षकार ने जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केन्द्रो के पीठासीन अधिकारियों एवं उनकी टीम को यह जिम्मेदारी सौपते हुये कहा है कि बुजुर्गों से 12-डी (डाक मतपत्र) की कार्यवाही करें।


