– हुसैन टैकरी प्रबंध समिति ने एसडीएम और चोकी प्रभारी से की थी शिकायत
जावरा। विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल तथा सर्वधर्म आस्था के केन्द्र हुसैन टैकरी शरीफ के स्वामित्व की कृषि भूमि पर अतिक्रमण कर पक्का निर्माण किए जाने की शिकायत हुसैन टैकरी प्रबंध समिति पदाधिकारियों ने अनुविभागीय अधिकारी व हुसैन टैकरी चौकी प्रभारी से की, जिस पर जांच उपरांत शिकायत सही पाए जाने पर मंगलवार को उक्त अतिक्रमण ढहाया गया।
प्रबंध समिति सचिव बाले खान ने बताया कि वक्फ बोर्ड हुसैन टेकरी शरीफ की सर्वे नंबर 8 की कृषि भूमि पर कुछ लोगों ने 15 बाय 60 का ओटला बनाकर अतिक्रमण कर लिया था। सूचना मिलने पर प्रबंध समिति अध्यक्ष रउफ मोहम्मद् कुरेशी, सचिव बाले खान, कोषाध्यक्ष मोहम्मद रफीक शाह ने सदस्य इकबाल खान, सैय्यद नासिर अली के साथ स्थल निरीक्षण कर एसडीएम अनिल भाना व हुसैन टेकरी पुलिस चौकी प्रभारी को शिकायत पत्र दिया। इस दौरान टेकरी कर्मचारी मोहम्मद अली, रिजवान खान, राजा आदि की मदद से लगभग 900 वर्ग फिट के अतिक्रमण को पूरी तरह से हटवा दिया।


