Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
जावरा। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने गुरुवार को देर रात 88 उम्मीदवारों की सूची घोषित की जिसमें जावरा विधानसभा से पूर्व जनपद अध्यक्ष रहे हिम्मत सिंह श्री माल को अपना प्रत्याशी बनाया है। हिम्मत सिंह का टिकट होते ही शहर में विरोध के स्वर उठने लगे हैं, कुछ पार्टी पदाधिकारी ने अपने पद से त्याग पत्र सोशल मीडिया पर दे दिए हैं और कई जगहों पर हिम्मत सिंह श्रीमाल के पुतले तक फूंक दिए गए हैं। सोशल मीडिया पर भी जमकर बयान बाजी चल रही है। https://youtube.com/shorts/DNKhhJhIWPk?feature=shared रात करीब साढ़े 12 बजे शहर के मुख्य घंटाघर चौराहे पर …
कलेक्टर भास्कर लक्षाकार द्वारा चेक पोस्ट निरीक्षण लगातार जारी रतलाम । कलेक्टर श्री भास्कर लक्षाकार द्वारा विधानसभा निर्वाचन 2023 के दृष्टिगत जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थापित किए गए नाकों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। इस सिलसिले में कलेक्टर गुरुवार को जिले के आलोट क्षेत्र में पहुंचे, जहां उन्हेल-नागेश्वर फंटा तथा पंथवारी चेक पोस्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक राहुल लोढ़ा, एसडीएम सुनील जायसवाल, साबेरा अंसारी, तहसीलदार सोनम भगत इत्यादि उपस्थित थे। https://youtu.be/B8H1iRhGqD0?si=pZHTC9SMGzDTsXcG आलोट क्षेत्र में चार स्थानों पर चेकपोस्ट बनाए गए हैं। नागेश्वर-उन्हेल फंटा तथा पंथवारी के अलावा तालएवं बरखेड़ा में भी चेक पोस्ट तैयार…
21 अक्टूबर से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया रतलाम । मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन ने प्रदेश के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों और 230 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के रिटर्निंग अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बैठक की। राजन ने जिला निर्वाचन अधिकारियों और रिटर्निग अधिकारियों को 21 अक्टूबर से प्रारंभ होने वाली नामांकन प्रक्रिया के बारे विस्तार से चर्चा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। राजन ने कहा कि कोई भी अभ्यर्थी ऑफलाइन रिटर्निग अधिकारी के समक्ष स्वयं उपस्थित होकर या सुविधा एप के माध्यम से ऑनलाइन नामांकन भी दाखिल कर सकता है। निक्षेप (जमानत) राशि का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से कर सकता है। …
– अब नगर पालिका के माध्यम से शहर की हर गली मोहल्ले के साथ गांव गांव में गुंजेगी गौरव की आवाज – मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों के साथ मिलकर तैयार किया गीत – एसडीएम और सीएमओ ने किया प्रेरित, स्कूल प्राचार्य व स्टॉफ ने दिया सहयोग जावरा। मध्यप्रदेश विधानसभा का चुनावी दौर शुरु हो गया है, 17 नवंबर को मतदान होना है, ऐसे में शत प्रतिशत मतदान करने को लेकर आम जनता और मतदाताओं को जागरुक करने प्रशासन तरह तरह के जतन कर रहा है, इसी कड़ी में जावरा एसडीएम अनिल भाना और सीएमओ दुर्गा बामनिया की प्रेरणा से शहर…
सी विजिल एप पर मिल चुकी है अब तक 1621 शिकायते शिकायत के 100 मिनट में होगी कारवाई रतलाम l मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आदर्श आचरण संहिता संहिता के उल्लंघन वाली शिकायतों के निवारण के लिए सी- विजिल एप तैयार किया गया है। इस एप के जरिए कोई भी नागरिक राजनैतिक दलों या प्रत्याशियों द्वारा मतदाताओं को लुभाने के लिए किसी भी तरह से धन, सामग्री, जेवरात आदि का वितरण करने, मतदाताओं को उनके पक्ष में मतदान करने के लिए धमकाने, मतदाताओं का स्वयं के वाहन से परिवहन करने, किसी भवन…
– अतिथियों के क्लब सदस्यों की सफल आयोजन के लिए सराहना की जावरा। शहर के कमानी गेट स्थित प्रियदर्शनी क्लब द्वारा मनाए जा रहे नवरात्रि महोत्सव के अंतर्गत बुधवार की रात नारी शक्ति को प्रदर्शित करते हुए महिलाओं के आकर्षक गरबों का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार फाउंडेशन की जिला अध्यक्ष वंदना पुरोहित के मुख्य आतिथ्य एवं अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा महिला विंग प्रदेश अध्यक्ष दीपिका डोडिया की अध्यक्षता तथा अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद की प्रदेश अध्यक्ष हेमा सुरेश पुरोहित के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ। https://youtu.be/a33bLzOYRXI?si=D8rDTkV_bN3U8YQM कार्यक्रम में क्लब की महिलाओं एवं सीनियर बालिकाओं ने बहुत ही आकर्षक नारी…
– विगत 15 सालों से मित्र मंडल करवा रहा आकर्षक गरबे जावरा। शहर के नयामालीपुरा में महात्मा ज्योति बॉ फुले मित्र मंडल द्वारा विगत १५ सालों से नवदुर्गा महोत्सव धुमधाम से मनाया जा रहा है। प्रतिदिन शक्ति स्वरुपा मां दुर्गा की महाआरती के साथ प्रतिदिन रंगारंग डिजीटल लाईटिंग के बीच अलग अलग थीम पर साधिकाओं द्वारा गरबा रास किया जाता है। https://youtu.be/uwFp76IjAHY?si=DbytPKgr1ob9cl5e इसी कड़ी में बुधवार को महात्मा ज्योति बॉ फुले मित्र मंडल नयामालीपुरा के प्रांगण में तिरंगा गरबा आयोजित किया गया। जिसमें साधिकाओं ने केसरिया, सफेद और हरे रंग के वस्त्र पहनकर देशभक्ति गीतों पर गरबा कर मौजुद जनसमुदाय…
12 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेजों में से कोई एक भी दिखाकर मतदाता कर सकेंगे मतदान अप्रवासी भारतीयों को मूल पासपोर्ट जरुरी रतलाम / यदि किसी मतदाता का नाम मतदाता सूची में दर्ज है परंतु उसके पास किसी वजह से मतदाता परिचय पत्र उपलब्ध नहीं है तो भी वह मताधिकार का उपयोग कर सकेगा। मतदाता परिचय पत्र के अलावा 12 वैकल्पिक फोटो युक्त दस्तावेज दिखाकर मतदान कर सकेंगे। इसी प्रकार यदि किसी कारण से किसी नागरिक को मतदाता सूचना पर्ची प्राप्त नहीं होती है, लेकिन उसका नाम मतदाता सूची में दर्ज है तो भी वह मतदान कर सकेगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि…
निगरानी दल आचार संहिता के उल्लंघन तथा गैर कानूनी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखें कलेक्टर लक्ष्याकार ने अधिकारियों की बैठक में दिए निर्देश निर्वाचन प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारी होगे निलंबित रतलाम / रतलाम जिले में विधानसभा निर्वाचन 2023 की तैयारी की जा रही है, विभिन्न अधिकारियों को पृथक-पृथक दायित्व सौंपे गए हैं। नोडल अधिकारियों को सौंप गए दायित्वों की समीक्षा कलेक्टर श्री भास्कर लक्ष्याकार द्वारा बुधवार को कलेक्ट सभाकक्ष में की गई। उक्त बैठक में कलेक्टर द्वारा निर्वाचन के निगरानी दलों को निर्देशित किया गया कि मैदानी क्षेत्र में अपने मूवमेंट को तेज करें। आचार संहिता के उल्लंघन पर कड़ी नजर रखें, गैरकानूनी…
– लायंस नैत्र चिकित्सालय पर लगा दो साप्ताहिक नैत्र परीक्षण शिविर जावरा। संकल्प लेकर संकल्प को पुर्ण करना यह सेवा के प्रति जुनून से संभव होता है जिसमें कुछ करनें का ज़ज्बा हो, मन में करुणा के भाव हो एवं पुरी टीमवर्क से कार्य करके ही सफलता की ओर बढ़ा जाता है, ऐसा ही जुनून लायंस क्लब जावरा के प्रत्येक साथी का है। जिसके परिणामस्वरूप लायंस नेत्र चिकित्सालय का संचालन किया जा रहा है उसी संकल्प को लेकर मनोहरलाल जैन ट्रस्टी सेमलीया के सहयोग से 24 सितम्बर से 30 सितम्बर एवं 10 अक्तूबर से 16 अक्तूबर तक दो साप्ताहिक नि:शुल्क…
